{"_id":"57529c2f4f1c1b802f10a00f","slug":"wounded-elephant-plead-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान की ज्यादती का शिकार हुआ हाथी इंसानों से मदद मांगने पहुंचा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंसान की ज्यादती का शिकार हुआ हाथी इंसानों से मदद मांगने पहुंचा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 03:13 PM IST
विज्ञापन
जख्मी हाथी
- फोटो : BUMI HILLS FOUNDATION
जानवर जब परेशानी में या डरा होता है तो वह इंसान से दूर जाने का प्रयास करता है और जानवर को इंसान द्वारा जख्मी किए जाने के बाद तो वे इंसानों के पास जाने के बारे में सोचेगा भी नहीं। इन सारी बातों को गलत साबित करते हुए एक हाथी का मामला सामने आया है। बेन नाम के इस हाथी को शिकारियों ने गोली मारी और गोली लगने के बाद हाथी जख्मी हालत में मदद के लिए इंसानों के बीच गया ताकि इंसान उसकी जान बचा सकें।
विज्ञापन
लंगड़ाता हुआ घायल हाथी सफारी लॉज के बाहर आकर खड़ा हो गया। लॉज के बाहर हाथी को खड़ा देख मैनेजर को लगा हाथी घायल है और सहायता के लिए लॉज के अंदर झांक रहा है। मैनेजर ने कहा बदकिस्तमती से छुट्टी का दिन था इसलिए इलाके में कोई पशु चिकित्सक मौजूद नहीं था। 200 मील दूर से पशु चिकत्सक को बुलाया गया पशु चिकत्सक को आने में 6 घंटे का समय लगा लेकिन हाथी सब्र के साथ तब तक लेटा रहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है बेन की उम्र 30 साल है और उसके कंधे में गोली लगी थी जिसकी वजह से गहरा जख्म हो गया था। मैनेजर निक के ने बताया कि,'हाथी ने गोलियां निकालने में बिलकुल परेशान नहीं किया।' हाथी की जख्मी हालत में इंसानों द्वारा मदद का यह अनोखा मामला कहा जा सकता है।
विज्ञापन