{"_id":"598e80054f1c1b1b738b49ca","slug":"worlds-oldest-man-yisrael-kristal-died-in-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे बूढ़े शख्स की मौत, 114वें जन्मदिन की कर रहे थे तैयारी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
दुनिया के सबसे बूढ़े शख्स की मौत, 114वें जन्मदिन की कर रहे थे तैयारी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Yisrael Kristal
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बूढ़े शख्स और इजरायली होलोकस्ट से बच निकले यिजरायल क्रिस्टल की शुक्रवार को मौत हो गई। यिजरायल की उम्र 113 साल थी और वो एक महीने बाद ही 114 वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
क्रस्टल इजरायल के हाइफा में रहते थे। उनके पिता प्रथम विश्व युद्ध में रूसी सेना के सिपाही थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान क्रिस्टल के मां और भाई-बहनों की मौत हो गई। जिसके बाद उनके पिता इजरायल आकर बस गए थे। क्रिस्टल अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक उनके 2 बच्चे, 9 पोते-पोतियां और 32 परपोते-परपोतियां हैं। मार्च 2016 में ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें विश्व के सबसे बूढ़े शख्स का दर्जा दिया था। क्रिस्टल का जन्म जरनाउ के एक गांव में 1903 में हुआ था। उनके माता-पिता की मौत विश्न युद्ध के दौरान ही हो गई थी।
विज्ञापन