फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   worlds longest distance travellel by Emirate airbus A-380

लगातार 17 घंटे उड़ने के बाद विमान ने तय की दुनिया की सबसे लंबी दूरी

Thu, 03 Mar 2016 10:29 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
worlds longest distance travellel by Emirate airbus A-380

दुनिया की सबसे लंबी दूरी एक बार में तय करके बुधवार को अमीरात एयरबस ए-380 न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में उतरा।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह दुनिया का पहला वाणिज्यिक विमान है, जिसने बिना कहीं रुके इतनी लंबी दूरी तय की है। विमानन उद्योग से जुड़ी एक वेबसाइट airwaysnews.com के मुताबिक इस विमान ने बिना रुके दुबई से ऑकलैंड के बीच की 14,200 किमी की सबसे लंबी दूरी तय की।

इतनी लंबी दूरी की यात्रा तय करने में यात्रियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। हवाई मार्ग से ऑकलैंड से दुबई लौटने में 17 घंटे 15 मिनट का समय लगा।

तोड़े कई रिकॉर्ड

worlds longest distance travellel by Emirate airbus A-380

विमानन कंपनी ने इसको दुनिया का सबसे लंबा हवाई मार्ग बताया है। न्यूजीलैंड के परिवहन मंत्री सिमोन ब्रिज्स ने कहा कि दुबई से ऑकलैंड के बीच बिना रुके हवाई यात्रा में तीन घंटे का कम समय लगा।

इससे पहले सिडनी से डलास के बीच 13,800 किमी का सबसे लंबा हवाई मार्ग था। किसी व्यावसायिक विमान से तय की गई यह अब तक की सबसे लंबी दूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed