फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   World's oldest Sumatran female Orangutan dies at age of 62

दुनिया की सबसे उम्रदराज सुमात्राई मादा ओरांगुटान की 62 साल की उम्र में मौत

Wed, 20 Jun 2018 11:33 AM IST
एजेंसी, पर्थ
एजेंसी, पर्थ Updated Wed, 20 Jun 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
World's oldest Sumatran female Orangutan dies at age of 62
दुनिया की सबसे उम्रदराज सुमात्राई मादा ओरांगुटान की 62 साल की उम्र में मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई जू के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उसके 11 बच्चे और 54 वंशज दुनियाभर में फैले हैं।
विज्ञापन


इस मादा वनमानुष का नाम पुआन था। इसे पर्थ के चिड़ियाघर की ‘ग्रैंड ओल्ड लेडी’ के तौर पर जाना जाता था। इसकी मौत उम्र संबंधी जटिलताओं की वजह से हुई। 1968 में मलेशिया से उपहार के तौर मिलने के बाद वह पर्थ के चिड़ियाघर में रह रही थी। साल 2016 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने आधिकारिक तौर पर इसे सबसे उम्रदराज ओरांगुटान का दर्जा दिया था।
विज्ञापन


बता दें कि गंभीर रूप से विलुप्तप्राय प्रजाति मादा ओरांगुटान बमुश्किल से 50 साल की उम्र तक पहुंच पाती हैं। चिड़ियाघर प्रशासन ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है इसका जन्म इंडोनेशिया के सुमात्रा में 1956 में हुआ था। पर्थ के चिड़ियाघर में उसकी दो बेटियां और पांच वंशज बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed