फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   World's first country to legally sell ganja

उरुग्वे: गांजे की कानूनी तौर पर बिक्री करने वाला दुनिया का पहला देश

Thu, 20 Jul 2017 02:01 PM IST
BBC
BBC Updated Thu, 20 Jul 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
 World's first country to legally sell ganja
गांजा खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन कराते लोग - फोटो : BBC

मौज-मस्ती के लिए गांजे की कानूनी तौर पर बिक्री करने वाला उरुग्वे दुनिया का पहला देश बन गया है। बुधवार को उरुग्वे में 16 फार्मेसीज ने गांजे की बिक्री शुरू कर दी है। नेशनल रजिस्ट्री में तकरीबन पांच हज़ार लोगों ने कानूनी तरीके से गांजा खरीदने के लिए अपना नाम दर्ज करवाया। अपना नाम रजिस्टर्ड कराने वाले लोगों को हफ्ते में 10 ग्राम तक गांजा खरीदने की इजाजत दी गई है, लेकिन वे महीने में 40 ग्राम से ज्यादा गांजा नहीं खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


देश में गांजे के कारोबार को मंजूरी देने वाले कानून के वजूद में आने के चार साल बाद सरकार ने ये कदम उठाया है। इस कानून के समर्थकों का कहना है कि ताजा कदम से गांजे के अवैध कारोबार पर लगाम लगेगी और नशे के सौदागरों का धंधा बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


ग्राहकों के चुनने के लिए दो तरह का गांजा होगा। इसे अल्फा वन और बीटा वन का नाम दिया गया है। पांच ग्राम गांजे की कीमत पांच पाउंड यानी भारतीय रुपये में तकरीबन 420 रुपये तय की गई है। फार्मेसीज पर बिकने वाले गांजे की आपूर्ति सरकार की निगरानी वाले खेतों से की जाएगी। नए कानून के तहत लोगों को गांजे के निजी इस्तेमाल के लिए घर पर खुद इसे उगाने की इजाजत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed