फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   World looking towards India and South Africa for leadership

सुषमा स्वराज बोलीं- नेतृत्व के लिए भारत, दक्षिण अफ्रीका की तरफ देख रही दुनिया

Fri, 08 Jun 2018 06:35 AM IST
एजेंसी, पीटमारित्जबर्ग
एजेंसी, पीटमारित्जबर्ग Updated Fri, 08 Jun 2018 06:35 AM IST
विज्ञापन
World looking towards India and South Africa for leadership
sushma swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि आज दुनिया नेतृत्व के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की तरफ देख रही है। भारतीय विदेश मंत्री ने यह बात महान नेता महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला की भूमिका को याद करते हुए कही।
विज्ञापन


स्वराज ने कहा कि इन महान नेताओं ने उन लोगों के लिए उम्मीद जगाई जो अन्याय और असमानता का सामना कर रहे थे। वे यहां महात्मा गांधी को ट्रेन की पहली श्रेणी के डिब्बे से धक्का दिए जाने की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रही थीं। उन्होंने कहा,  ‘दुनिया हमारे लिए बेहतर स्थान है। दुनिया ने हमारे से काफी कुछ हासिल किया है। दुनिया हमारी तरफ नेतृत्व उपलब्ध कराने के लिए देख रही है।’ विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका शांति, समृद्धि और विकास के लिए हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


सुषमा ने पेंट्रिच से की ट्रेन यात्रा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पेंट्रिच से पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से सफर किया। यह वहीं रेलवे स्टेशन है जहां महात्मा गांधी को अश्वेत होने की वजह से ट्रेन के डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया था। इसी घटना ने उन्हें सत्याग्रह करने के लिए प्रेरित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed