फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   World leaders expressed condolence for Mexico earthquake

मेक्सिको भूकंप: दुनियाभर के नेताओं ने जताया दुख, ट्रंप-ओबामा ने किया मदद का वादा

Wed, 20 Sep 2017 02:27 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 20 Sep 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
World leaders expressed condolence for Mexico earthquake
Mexico earthquake

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में भूकंप ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक इस भीषण आपदा से अब तक 226 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इमारतें जमींदोज हो गईं।अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।

विज्ञापन


भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। भूकंप से मची तबाही पर विश्व के नेताओं ने दुख जताया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको सिटी के लोगों को भगवान शक्ति दे। संकट के इस समय में हम आपके साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि मैं मेक्सिको में आये भूकंप से पीड़ित अपने दोस्तों के बारे में सोच रहा हूं। 



मेलानिया ट्रंप ने कहा कि वो मेक्सिको में भूकंप से प्रभावित लोगों के बारे में सोचकर बहुत दुखी हैं। 



कनाडा के 23वें पीएम जस्टिन त्रुदेऊ ने कहा वो इस घटना से दुखी हैं और अपने भूकंप से प्रभावित दोस्तों की मदद के लिए तैयार हैं।  



इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम मेक्सिको के साथ हैं। हम हर तरह की मदद के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed