{"_id":"46587554-81b9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"worker-shot-dead-during-police-beat-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस उसे बेरहमी से घसीटती रही और उसने दम तोड़ दिया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
पुलिस उसे बेरहमी से घसीटती रही और उसने दम तोड़ दिया
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 28 Feb 2013 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में पुलिस की निगरानी रखने वाली एजेंसी एक टैक्सी ड्राइवर की मौत से जुड़े वीडियो फुटेज के सामने आने के बाद मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो में नज़र आ रहा है कि उस टैक्सी ड्राइवर के हाथ एक पुलिस वैन के पिछले हिस्से से बंधे हैं और उसे गलियों में घसीटा जा रहा है।
जोहैनिसबर्ग के पास हुई इस घटना का वीडियो वहां खड़े एक राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया था। पुलिस के जांच निदेशालय के प्रवक्ता ने कहा कि वीडियो फुटेज देखकर वह अचंभित हैं।
विज्ञापन
मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन दक्षिण अफ्रीकी पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते रहे हैं।
हिरासत में मौत
स्थानीय समाचार माध्यमों में आ रही खबरों में कहा गया है कि पुलिस ने शुरुआत में उस टैक्सी ड्राइवर को गलत जगह गाड़ी खड़ी करने के आरोप में पीटा था। बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी ने दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्र पुलिस जांच निदेशालय के प्रवक्ता मोज़ेस लामिनी के हवाले से बताया, “हम उस आदमी के मौत के मामले की जांच कर रहे हैं जिसके लिए कथित तौर पुलिस जिम्मेदार है। हम घटना के वीडियो फुटेज देखकर स्तब्ध हैं।”
मोज़ेस लामिनी ने कहा, “उस टैक्सी ड्राइवर की मौत से जुड़ी परिस्थितियां अभी भी आरोपों तक ही सीमित हैं। हमें जांच करने दीजिए कि वहां वास्तव में क्या हुआ था।”
विपक्षी डेमोक्रेटिक एलायंस पार्टी ने घटना में शामिल अधिकारियों को निलंबित किए जाने की मांग की है और कहा है कि मामले की पूरी जांच कराई जाए।
मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका में पुलिस बर्बरता के मामले चिंताजनक तौर पर बढ़े हैं।