फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   womens kills a american teacher, get death sentence

अमेरिकी शिक्षक की हत्यारी महिला को फांसी की सजा

Mon, 29 Jun 2015 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 29 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
womens kills a american teacher, get death sentence

(दाहिनी तरफ तस्वीर में इबोल्या रय्न जिनकी हत्या की गई )

विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात की एक अदालत ने यहां की महिला को मौत की सजा सुनाई है क्योंकि उसने जिहाद से प्रेरित हो कर अमेरिकन शिक्षक का मर्डर कर दिया था। 30 वर्षीय अला-बदर अल-हसिमी को 47 वर्षीय इबोल्या रय्न के कत्ल के आरोप में दोषी पाया है।

उसने शिक्षक का कत्ल शॉपिंग मॉल के टॉयलेट में किया था। यह महिला हाथ से बने हुए बम बनाने की भी अपराधी है जिसे उसने एक डॉक्टर के घर के सामने रखा हुआ था। जिसके कुछ घंटों बाद ही अमीरात की राजधानी में एक दिसंबर को हमला हुआ था।
विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से यह पता लगाया गया कि शॉपिंग मॉल के रेस्ट रुम से जो महिला निकल रही है और जिसने बम रखा था, वो वहीं थी। इस दौरान उसने सर से लेकर पांव तक खुद को काले कपड़े पहन रखे थे। हाशमी को उसके घर से घटना के 48 घंटे बाद गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं की जा सकती अपील

womens kills a american teacher, get death sentence

इस बात का पता तब चला जब उसकी कार की स्टेरिंग पर खून लगा हुआ पाया गया और कार के अंदर बम बनाने के सामान भी रखे थे। अमीरात की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसने अल कायदा को यमन में रुपए भी भेजे थे जो आतंकी गतिविधियों में प्रयोग किए जाने थे।

यह आदेश अाबू धाबी स्थित अमीरात की फेडरल सुप्रीम कोर्ट है जिसके खिलाफ कोई अपील नहीं की जा सकती है। यदि राष्ट्राध्यक्ष चाहें तो उसकी सजा को कम कर सकते हैं अथवा फैसले को बदल सकते हैं।

इस फैसले के बाद जब हाशमी को कोर्ट के बार सुरक्षा घेरे में लाया गया तो उसके चेहरे पर कोई शिकान नहीं थी। वो फैसले के बाद मुस्कुराती हुई अपने पिता और भाई की तरफ बढ़ गई जो कोर्ट की प्रोसिडिंग के दौरान वहां मौजूद थे। इस मामले की सुनवाई 23 मार्च को शुरु हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed