{"_id":"bfdb882e70e74b1254b224804516acd8","slug":"women-against-ban-on-underwear-in-kazakhastan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरवियर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ महिलाएं सड़क पर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अंडरवियर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ महिलाएं सड़क पर
Updated Tue, 18 Feb 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कज़ाकिस्तान में लेस वाले अंडरवियर पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही सैकड़ों महिलाओं को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
व्लास्ट डॉट केज़ेड वेबसाइट के अनुसार राजधानी अल्माटी में हिरासत में ली गई सात में से एक महिला अपने लेस अंडरवियर को लहरा रही थी।
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने रूस के रेन टीवी को बताया कि स्थानीय निवासियों को उनके फ़ोनों पर मैसेज आ रहे हैं जिनमें उनसे घरों में रहने को कहा जा रहा है।उनका कहना था कि यह उसके पास बचे अंडरवियरों में से आख़िरी है।
विज्ञापन
2011 में बने नियम, अब लागू
रूसी-नेतृत्व वाली कस्टम्स यूनियन के तहत कज़ाकिस्तान, रूस और बेलारूस में लेस वाले अंडरवियरों का उत्पादन, आयात और बिक्री जुलाई 2014 से बंद हो जाएगा।
अधिकारियों का कहना है कि लेस पर्याप्त मात्रा में नमी को नहीं सोख पाता है।
यह नियम 2011 में ही बनाए गए थे लेकिन अब तक इन्हें सख़्ती से लागू नहीं किया गया था।
इससे पहले कज़ाकिस्तान में स्थानीय मुद्रा, टेंज, की क़ीमत में गिरावट को लेकर भी प्रदर्शन हुए थे।