फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   woman sentenced to death for leaving Islam

इस्लाम धर्म छोड़ने पर महिला को फांसी!

Thu, 26 Jun 2014 12:35 PM IST
Updated Thu, 26 Jun 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
woman sentenced to death for leaving Islam

अफ्रीकी देश सूडान में इस्लाम धर्म छोड़ने के कारण मरियम इब्राहिम फांसी की सजा मिली, लेकिन इस मामले का विश्व भर में विरोध होने पर सोमवार को उन्हें रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


अब खबर है कि उन्हें फिर गिरफ़्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि जब मरियम, उनके पति डेनियल वानी और उनके दो बच्चे देश छोड़ कर अमरीका जा रहे थे तो उन्हें लगभग 40 सुरक्षा एजेंटों ने हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मरियम की फांसी की सज़ा एक अपीली अदालत में निरस्त होने के बाद उन्हें सोमवार को रिहा किया गया था।

1980 से लागू है यह कानून

woman sentenced to death for leaving Islam

मरियम को फरवरी में गिरफ़्तार किया गया था और उन्होंने अपनी एक बेटी को जेल में ही जन्म दिया। 27 वर्षीय इब्राहिम एक मुस्लिम पिता की संतान हैं लेकिन 2011 में उनकी शादी एक ईसाई परिवार में हुई।

सूडान एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला देश है जहां 1980 के दशक से इस्लामी कानून लागू हैं।

हालांकि इब्राहिम की परवरिश एक ऑर्थोडॉक्स ईसाई के रूप में हुई लेकिन अधिकारी उन्हें एक मुस्लिम मानते हैं क्योंकि उनके पिता मुस्लिम हैं।

इब्राहिम के पति वानी के पास अमरीकी नागरिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed