फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Woman reached the toughest rock in the world

दुनिया की सबसे मुश्किल चट्टान पर चढ़ीं एंजेला इटर, सात बार हुई थीं असफल

Sun, 12 Nov 2017 02:35 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ विएना
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ विएना Updated Sun, 12 Nov 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman reached the toughest rock in the world
Angela Eiter

यदि लगातार असफल रहने के बाद भी किसी असंभव लक्ष्य को हासिल करने की ठान ली जाए तो उसे भी हासिल किया जा सकता है। इसे साबित कर दिखाया है ऑस्ट्रिया की पर्वतारोही एंजेला इटर ने। वह दुनिया की सबसे दुर्गम चट्टानी पहाड़ी पर चढ़ने वाली पहली महिला बन गई है। उससे पहले सिर्फ दो पुरुषों ने इस चट्टान पर फतह हासिल की है।

विज्ञापन


 पढ़ें:  31 साल का युवा संभालेगा ऑस्ट्रिया की कमान, चुनावों में मिली शानदार जीत
विज्ञापन


दुनिया की यह सबसे दुर्गम चट्टान स्पेन के प्लांटा डि शिवा नामक पहाड़ी पर मौजूद है, जो जमीन की तरफ करीब 45 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है। इस पर चढ़ने के लिए 31 साल की एंजेला ने एक-दो बार नहीं पूरे सात बार कोशिशें कीं, लेकिन हर बार वह असफल होती रही। आखिरकार उसने इसकी एक बड़ी चट्टान को फतह कर लिया है और अब वह इस चट्टान पर जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन में यह चट्टान विलानुएवा डेल रोजारियो स्थित ऊंची और आश्चर्यजनक गुफा के पास मौजूद हैं। चूना पत्थर सम बनी इस गुफा की चट्टानों के पत्थर एकदम चिकने हैं जिन पर चढ़ाई करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। प्लांटा डि शिवा नाम की इस चट्टान के रूट को ग्रेड 9-बी श्रेणी में रखा गया है, जो बताता है कि दुनिया की किसी भी पहाड़ी चट्टानों में यहां की चढ़ाई बेहद मुश्किल है।

पढ़ें: ऑस्ट्रिया में लगा बुर्के पर बैन, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

एंजेला इटर कई वैश्विक चढ़ाई की प्रतिस्पर्धाओं में विजयी रह चुकी है और चार बार विश्व चैम्पियन भी बन चुकी है। उसने लगातार दो साल तक स्पेन की इन खतरनाक चट्टानों पर चढ़ाई करने की कोशिशें कीं, लेकिन अब जाकर उसने इस पर फतह हासिल की है। इस चट्टान पर अब तक सिर्फ पुरुष ही चढ़े हैं।

दोस्तों से टूटकर भी हौसला नहीं खोया

Woman reached the toughest rock in the world
Angela Eiter

एंजेला इटर एक मध्यम वर्ग के परिवार की महिला है। उसके माता-पिता ने उसे बचपन से पहाड़ों पर चढ़ने की प्रैक्टिस कराई, लेकिन 18 की उम्र में एक वक्त ऐसा आया जब वह अपने दोस्तों के धोखे से टूटकर रह गई। 

उसके दोस्तों ने एंजेला को एक पहाड़ी से नीचे गिरा दिया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। दुनिया की इस सबसे दुर्गम चट्टान पर भी उसने असफल रहने के बावजूद अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटने का फैसला लिया और अंतत: यह कारनामा कर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed