फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   woman punished for filing flase rape report

'ट्रेन में बलात्कार', सीसीटीवी ने खोल दी पोल

Tue, 09 Jun 2015 05:08 PM IST
Updated Tue, 09 Jun 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
woman punished for filing flase rape report

मामला स्कॉटलैंड के ग्लासगो का है जहां एक महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई कि ट्रेन में यात्रा के दौरान एक आदमी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन


35 वर्षीय कैरेन फार्मर अपनी शिकायत में कहा कि जब वो ग्लासगो से ब्लैनटायर जा रही तो ट्रेन में उसके साथ सफर कर रहे एक आदमी ने उसका रेप किया और अगले स्टेशन पर उतर कर भाग गया। उसने पुलिस को बताया कि 23 वर्षीय वह आदमी बहुत गुस्सैल था और इसी डर से वो उसे पकड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


लेकिन सीसीटीवी फुटेज कैरेन की पोल खुल गई। फुटेज में अफसरों ने पाया कि महिला ने उक्त आदमी के साथ अपनी मर्जी से सेक्स किया था। फुटेज में साफ दिख रहा है कि 14 अगस्त 2012 को कैरेन और वह आदमी ग्लासगो सिटी सेंटर में डेट पर गए थे। उनको वहां  शराब पीते और खुलेआम एक दूसरे को चूमते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैरेन पुलिस को रेप की झूठी रिपोर्ट लिखवाने और जांच में उनका समय बर्बाद करवाने के जुर्म में जेल में सजा काट रही है।

मौज मस्ती के प्लान को लगा झटका

woman punished for filing flase rape report

सरकारी वकील कॉलेट फैलन का कहना है कि कैरेन को लगा था कि वह आदमी के साथ रात गुजारेगी और उसके मनचाहे गिफ्ट पा लेगी लेकिन वो शख्स बिना कैरेन को बताए चला गया और गुस्से में कैरेन ने उसे सबक सिखाने के लिए रेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज करानी चाही।

फैलन ने बताया असल में कैरेन उस आदमी के साथ उसके घर जाकर मौज मस्ती करना चाहती थी औऱ वो आदमी बाथरूम जाने के बहाने कैरेन को स्टेशन पर ही छोड़कर चला गया। उसके जाने से दुखी कैरेन ने उसको सब जगह ढूंढा और उसे मैसेज भेजने के लिए किसी से फोन भी मांगा।

मैसेज में उसने लिखा,'' इस रात के लिए धन्यवाद जिसकी कीमत मुझे ब्लैटायर में अकेले रह कर चुकानी पड़ रही है। तुम्हारा इस तरह मेरा इस्तेमाल कर के चले जाना मुझे बहुत नीचा महसूस करवा रहा है।''

जेल में काटनी पड़ रही है सजा

woman punished for filing flase rape report

फैलन ने कहा,'' महिला ने ग्लासगो वापस जाने वाली ट्रेन पकड़ी। यात्रा के दौरान उसने ड्राइवर का दरवाजा खटखटाया तो ड्राइवर ने उसे उदास और रुंआसा पाया। उसने ड्राइवर को बताया कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ है लेकिन पूरी बात नहीं बताई।'' जब वह सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो उसने पुलिस को भी यही बताया कि ट्रेन में उसका यौन उत्पीड़न हुआ है।

बाद में कैरेन को पुलिस का समय बर्बाद कराने के जुर्म में हवालात में बंद कर दिया गया। बचाव पक्ष की वकील लुइस ऐरोल ने कहा,'' कैरेन को उस शाम के बारे में बहुत कम याद है। जब उसने सीसीटीवी देखा जब उसे याद आया कि जो उसने सोचा था, असलियत में वैसा नहीं हुआ था।'' कैरेन को अगले महीने सजा सुनाई जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed