{"_id":"6754476a-b968-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"woman-found-alive-after-17-days-from-rubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे बचा लीजिए... मैं अब भी यहां हूं'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'मुझे बचा लीजिए... मैं अब भी यहां हूं'
बीबीसी
Updated Fri, 10 May 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश में सत्रह दिन पहले गिरी आठ मंजिला इमारत से एक महिला को जीवित निकाला गया है। सेना ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के प्रमुख, अहमद अली ने इससे पहले कहा था कि रेशमा नाम की महिला आठ मंजिला इमारत, राना प्लाज़ा के दूसरे फ़्लोर पर पाई गई थीं।
उन्होंने बताया कि बचाई गई महिला को अधिक चोटें नहीं आई हैं और वह बचाव दल के सदस्यों से बात कर रही हैं।
रोने की आवाज़ें
इससे पहले सेना ने कहा था कि इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 1000 से ऊपर हो चुकी है।
मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि सबसे ज़्यादा क्षतिग्रस्त जगहों से मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों से काम किया जा रहा है। लेकिन शुक्रवार को एक महिला के रोने की आवाज़ें सुनकर यह काम रोक दिया गया।
अहमद अली के अनुसार, ''यह महिला एक खंभे और बीम के बीच में फंसी हुई थी।'' उन्होंने कहा, “हो सकता है कि उनके पास पीने का पानी बचा हो या फिर उन्हें पीने का पानी उसमें से मिला हो जो हमने बिल्डिंग में डाला था।”
विज्ञापन
रेशमा को इमारत के मलबे से निकाल लिया गया है और उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया है।