{"_id":"1b9684fe5f5298657cd02db0852140b0","slug":"woman-fell-at-bay-when-see-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के चक्कर में खाड़ी में गिरी महिला","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फेसबुक के चक्कर में खाड़ी में गिरी महिला
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में ताईवान की एक पर्यटक महिला को मेलबोर्न पुलिस ने उस समय बचाया जब वह अपना फ़ेसबुक पेज़ देखते हुए खाड़ी में जा गिरी।
विज्ञापन
ताईवानी महिला सोमवार की रात को सेंट कील्डा के तट से लुढ़कर पोर्ट फिलिप की खाड़ी में जा गिरी। पुलिस को इस घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी से पता चला। इसके 20 मिनट बाद एक स्पीडबोट से उस महिला को बचाया गया।
महिला को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि वह स्वस्थ है। इस घटना के लिए महिला ने माफी मांगी।
महिला ने माफी मांगी
वाटर पुलिस के वरिष्ठ कांस्टेबल डीन कैली ने कहा "अधिकारियों ने महिला को तट से कुछ मीटर की दूरी पर तैरते हुए देखा।"
कैली के अनुसार गिरने के बावजूद महिला के हाथ में मोबाइल फोन था और उन्होंने माफी मांगी। महिला ने कहा, "मैं फोन पर अपना फ़ेसबुक देख रही थी और मैं नीचे गिर पड़ी।"
विज्ञापन
कांस्टेबल ने लोगों से पानी के समीप रहते समय सोशल मीडिया इस्तेमाल न करने को कहा।
इस बीच, विक्टोरिया पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा "इस मामले में संपत्ति के किसी नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि महिला का मोबाइल फोन उसके हाथ में था।"
विज्ञापन