{"_id":"57b41d744f1c1b61556eb3c5","slug":"woman-beatan-by-mob-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मां जैसा नहीं दिखता था बेटा, तो भीड़ ने महिला की कर दी पिटाई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाकिस्तान: मां जैसा नहीं दिखता था बेटा, तो भीड़ ने महिला की कर दी पिटाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 17 Aug 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
- फोटो : wikipedia
पाकिस्तान में बच्चे को अगवा करने की गलतफहमी के चलते एक महिला की भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी है। डाउन की खबर के अनुसार लाहौर के बोगीवाल में रहने वाली महिला को भीड़ ने तब पकड़ा जब वह चोरी से घर में घुस रही थी।
विज्ञापन
महिला के साथ 10 साल का बच्चा भी था और लोगों को शक हुआ की उसने बच्चे को अगवा किया है। इस बीच बच्चे से रंगरुप ने मिलने के चलते लोगों ने उसकी पिटाई कर ली। हालात बिगड़ते देख पड़ोसी ने बीच बचाव कर महिला को बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया क्योंकि वह बच्चा उसी का था। साथ ही महिला ने भीड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से भी मना कर दिया है। डाउन के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब भीड़ ने किसी की बुरी तरह पिटाई की हो।
विज्ञापन
इससे पहले भी करीब 25 लोगों ने जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, ने अगवा करने के चलते लोगों की पिटाई की है। लेकिन वह सब निर्दोष साबित हुए और मामला गलतफहमी का साबित हुआ है।