पति के छोटे कद की वजह से पत्नी ने दे दिया तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सउदी अरब में एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह कद में उससे काफी छोटा था। तलाक के लिए अदालत में दाखिल की गई याचिका में 20 वर्षीय युवती ने जो वजह बताई है उससे तो यही जाहिर होता है।
गल्फ न्यूज के मुताबिक अदालत में अपना पक्ष रखते हुए महिला ने कहा कि अपने पति से लंबा होना काफी हास्यास्पद होता है और वह पिछले सात महीनों से कुछ ऐसा ही महसूस कर रही है। अपने पति के कद की वजह से वह खुद को काफी असहज महसूस करती है और यह काफी तकलीफ भी देता है।
जहां एक ओर अल कातिफ के इडाउमेंट विभाग ने इस मामले को काफी अजीब करार दिया है। वहीं, महिला के तलाक देने की खबर पर सोशल मीडिया पर भी मिली जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कई लोगों का कहना है कि अगर पति की लंबाई कम थी तो महिला को उससे शादी ही नहीं करनी चाहिए थी।
महिलाएं चाहती हैं लंबे पुरुष
यह ऐसा पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी लंबाई से जुड़े कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। राइस यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के संयुक्त सर्वे में जो तथ्य सामने आए हैं उससे तो यही पता चलता है कि महिलाएं अपने से लंबी पति की चाह रखती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि महिलाएं लंबे पुरुषों के साथ महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।
वहीं एक ऑनलाइन सर्वे में पुरुषों का पक्ष भी सामने आया है। सर्वे में 13.5 प्रतिशत पुरुष यह इच्छा रखते हैं कि उनकी पत्नी या प्रेमिका की लंबाई उनसे छोटी होनी चाहिए। वहीं 48.9 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वह उन पुरुषों के साथ डेट करना पसंद करती हैं जो उनसे कद में लंबे हों।