फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   widodo becomes new president of indonesia

विडोडो बने इंडोनेशिया के नए राष्ट्रपति

Mon, 20 Oct 2014 01:36 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
widodo becomes new president of indonesia

इंडोनेशिया में जुलाई महीने में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत दर्ज करने वाले जोको विडोडो ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है।

विज्ञापन


53 वर्षीय जोको विडोडो पूरे देश में जोकोवी के नाम से लोकप्रिय हैं।

जकार्ता में संसद में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ ली जिस दौरान अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट भी मौजूद थे।

विडोडो जकार्ता के गवर्नर रह चुके हैं और वो पहले राष्ट्रपति हैं जिनकी पृष्ठभूमि राजनीति और सेना से नहीं है।

इंडोनेशिया से बीबीसी की करिश्मा वासवानी का कहना है कि जोको के राष्ट्रपति बनने से राजधानी जकार्ता में हर्ष का माहौल है।

जोको विडोडो के बारे में पांच बातें

widodo becomes new president of indonesia

1- सोलो शहर में 1961 में जन्मे जोको के पिता लकड़ी बेचा करते थे।

2- जोको ने पीडीआई-पी पार्टी से राजनीतिक करियर की शुरुआत की और वो 2005 में सोलो शहर के पहले निर्वाचित मेयर बने।

3- साल 2010 में वो दोबारा मेयर चुने गए नब्बे प्रतिशत वोटों के साथ।

4- साल 2012 में वो जकार्ता के मेयर चुने गए।

5- तकनीक का पुरज़ोर समर्थन करने वाले जोको ने वादा किया है कि वो नौकरशाही में फैले भ्रष्टाचार को कम करेंगे और ई-गवर्नेंस का लागू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed