फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   why america attacked on hiroshima and nagasaki with atom bomb?

हिरोशिमा क्यों बना था निशाना?

Thu, 07 Aug 2014 08:49 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
why america attacked on hiroshima and nagasaki with atom bomb?

परमाणु बम गिराने के लिए हिरोशिमा को इसलिए निशाना बनाया गया था क्योंकि अमरीकी वायुसेना के हमलों में इसे टारगेट नहीं किया गया था।

विज्ञापन


ऐसे में परमाणु बम की विध्वंस क्षमता का पता लगाना आसान होता। यह जापान का अहम सैन्य ठिकाना भी था। इसके अलावा ज़्यादा आबादी वाले द्वीपों को निशाना बनाने से परहेज किया गया था।

कैसे गिराया गया था पहला परमाणु बम?

why america attacked on hiroshima and nagasaki with atom bomb?

6 अगस्त, 1945 को अमरीकी बी-29 बमवर्षक विमान ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था। बम को पैराशूट के ज़रिए गिराया गया और जमीन से 580 मीटर की ऊंचाई पर विस्फोट किया गया।

इस विस्फोट के चलते 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में गहरे गड्ढे बन गए।

विस्फोट के बाद का मंज़र कैसा था?

विस्फोट के बाद हिरोशिमा में जगह-जगह आग लग गई थी। ये आग तीन दिनों तक जारी रही। विस्फोट होते ही 60 हज़ार से 80 हज़ार लोगों की मौत तुरंत हो गई। बम धमाके के बाद इतनी गर्मी थी कि लोग सीधे जल गए।

इसके बाद हज़ारों लोग परमाणु विकिरण संबंधी बीमारियों के चलते मारे गए। इस विस्फोट में कुल 1,35,000 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed