फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   WHO permited medicine for ebola

इबोलाः 1000 मरे, प्रायोगिक दवा की अनुमति

Wed, 13 Aug 2014 02:07 PM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
WHO permited medicine for ebola

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों की एक समिति ने फ़ैसला किया है कि इबोला वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए एक्सपेरिमेंटल या प्रायोगिक दवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। संगठन के मुताबिक़ इबोला से अब तक 1,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


संगठन के एथिक्स स्पेशलिस्ट पैनल का कहना है कि मौजूदा हालात में ऐसी दवाओं का प्रयोग करना नैतिक है जिनके असर और विपरीत प्रभाव का पहले से पता नहीं हैं।

पैनल ने कहा कि जब तक पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे, पीड़ित की मंज़ूरी हो और यह वचन दिया जाए कि मरीज़ की गोपनीयता और गरिमा बनाए रखी जाएगी तब तक नए तरीक़े से इलाज स्वीकार्य है।
विज्ञापन


चार अफ़्रीकी देशों में मौतें

WHO permited medicine for ebola

अफ़्रीका के चार देश - लाइबेरिया, गिनी, सियरा लियोन और नाइजीरिया इस साल फ़रवरी से इसकी चपेट में हैं। अफ़्रीकी देश लाइबेरिया से मेड्रिड लाए गए, इबोला से संक्रमित एक स्पेनी पादरी, की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो अमरीकी सहायता कर्मियों का प्रायोगिक दवाओं से इलाज किया जा रहा है। इनकी हालत सुधरती लग रही है।

उधर इबोला से सबसे ज़्यादा प्रभावित लाइबेरिया पहले ही अमरीका की दी जा रही नई दवाओं का इस्तेमाल करने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed