फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Who is the North Korean ruler Kim Jong's wife Ri Sol-Ju?

कौन है उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन की पत्नी री सोल-जू?

Fri, 03 Nov 2017 03:42 PM IST
bbc
bbc Updated Fri, 03 Nov 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Who is the North Korean ruler Kim Jong's wife Ri Sol-Ju?
री सोल-जू - फोटो : File Photo
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च शासक किम जोंग उन की पत्नी की पहचान से जुड़े सवाल का जवाब तलाश करना मुश्किल है क्योंकि यह सवाल रहस्यों से घिरे किम से जुड़ा है। उनके बच्चों की संख्या को लेकर अभी भी पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


री सोल-जू साल 2012 की गर्मियों से मीडिया में नजर आने लगी थीं। इसके कुछ दिनों बाद सरकारी मीडिया ने उन्हें किम जोंग उन की पत्नी बताया। लेकिन उनकी इससे पहले की जिंदगी अभी भी एक अबूझ पहेली है।
विज्ञापन


कुछ मीडिया संस्थान बताते हैं कि वह एक सिंगर थीं। वहीं, दूसरे संस्थान उन्हें नेशनल टीम का चीयरलीडर बताते हैं जिसके साथ वह दुनिया के कई देशों में घूमीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया लीडरशिप वॉच वेबसाइट की सहयोगी सिएरा मेडन ने कहा , "उनकी शादी 2009-10 में हुई। उससे पहले सिंगर और चीयरलीडर थीं, उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया की यात्राएं कीं।"

री सोल-जू की जिंदगी के बारे में इससे ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी उम्र को लेकर उत्तर कोरियाई शासक की तरह कोई जानकारी नहीं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि री सोल-जू की उम्र 30 साल से ज्यादा की नहीं हैं। वहीं, विशेषज्ञ किम जोंग उन का जन्मदिन 8 जनवरी, 1983 या 1984 बताते हैं।

मिशेल ओबामा जैसी फर्स्ट लेडी
री सोल-जू की हमेशा मुस्कराने की आदत और सार्वजनिक रूप से किम के साथ दिखाई देने की वजह से उनकी तुलना पूर्व अमेरिकी फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा से की गई है।

मेडन के मुताबिक, उत्तर कोरिया में री सोल-जू की भूमिका भी मिशेल ओबामा से अलग नहीं हो सकती। वह कहती हैं, "मिशेल ओबामा ने अमेरिका में फर्स्ट लेडी के रूप में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा की।"

हाल ही में री सोल-जू किम के साथ कई मौकों पर नजर आई हैं। इनमें नई मिसाइल लॉन्च के साथ ही कॉस्मेटिक फैक्टरी के उद्घाटन जैसे मौके शामिल हैं। हाल के दिनों में कई देशों ने अपने लग्जरी सामान को उत्तर कोरिया में निर्यात करना बंद कर दिया है।

ऐसे में लगता है कि उत्तर कोरिया ने अपनी कॉस्मेटिक इंडस्ट्री को विकसित कर लिया है ताकि उच्च वर्ग के जीवन में असुविधा ना पहुंचा।

री सोल-जू को अपने साथ ले जाकर किम जोंग उन ने अपने पिता की एक परंपरा को तोड़ा है। उन के पिता अपनी पत्नियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं करते थे।
मेडन कहती हैं, "ये कुछ नया है क्योंकि री सोल जू को उत्तर कोरिया की मां का दर्जा दिया जा रहा है।"

 

कौन है किम जोंग उन का उत्तराधिकारी?

Who is the North Korean ruler Kim Jong's wife Ri Sol-Ju?
किम जोंग उन - फोटो : File Photo
उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ परिवार को लेकर बरती जाने वाली गोपनीयता के चलते उन के बच्चों को लेकर सही-सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। दक्षिण कोरियाई नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस के मुताबिक, री सोल-जू ने बीती फरवरी में अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, बच्चे के लिंग और नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

री सोल-जू बीते साल सात महीनों के लिए सरकारी मीडिया से गायब हो गईं। इतने लंबे समय तक गायब रहने की वजह से मीडिया संस्थानों ने री सोल-जू के गर्भधारण से लेकर, दोनों के रिश्ते के बीच में तनाव होने जैसे कयास लगाए।

ऐसा माना जाता है कि री सोल-जू के पहले दो बच्चे 2010 और 2013 में हुए। लेकिन ये सवाल अभी भी है कि अब तक किम जोंग उन का उत्तराधिकारी पैदा भी हुआ है या नहीं क्योंकि उनके पहले और तीसरे बच्चे का लिंग अभी तक पता नहीं है।

 किम जोंग उन के दूसरे बच्चे का लिंग बास्केटबॉल (एनबीए) खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने गलती से जाहिर कर दिया था। रॉडमैन ने साल 2013 में गार्डियन को दिए इंटरव्यू में बताया कि किन जोंग उन बेहतरीन व्यक्ति हैं और उनकी एक बेटी भी है। पूर्व बास्केटबॉल स्टार रोडमेन ने कहा कि उन्होंने छुट्टियां मनाते हुए किम जोंग उन की बेटी जु-ए को अपने हाथों में खिलाया।

किम की करीबी महिलाएं
 किम जोंग उन ने अपनी पत्नी की तरह अपनी छोटी बहन किम यो जोंग को भी रूलिंग वर्कर्स पार्टी की शक्तिशाली इकाई पोलित ब्यूरो में नए सदस्य के रूप में शामिल किया है।
 दरअसल, किम यो जोंग कॉस्मेटिक फैक्टरी के उद्घाटन में उत्तर कोरियाई शासक के साथ गई थीं।
" किम सरकार चाहती है कि दुनिया ये देखे कि उत्तर कोरिया एक बढ़ती हुई शक्ति है।"

किम यो जोंग ने ये बात उत्तर कोरिया के विशेषज्ञ अंकित पांडा को बताई।  पांडा कहते हैं, "उत्तर कोरियाई शासक ने अपनी पत्नी और बहन के साथ ये उद्घाटन करके जताया है कि उनके लिए खून के रिश्ते अहम हैं और उनके बच्चे ही उत्तराधिकार संभालेंगे।"

किम जोंग उन के साथ दोनों पारिवारिक सदस्यों की यात्रा उत्तर कोरिया के उच्च वर्ग को भी एक संकेत देती है। वह बताना चाहते हैं कि प्रतिबंधों के बावजूद सब कुछ ठीक है। यही नहीं वह इसके साथ अपनी पत्नी को जोड़ते हैं जो उत्तर कोरियाई सरकार की छवि में आधुनिकता का तत्व जोड़ती हैं।

इसके साथ ही किम जोंग उन का पसंदीदा पॉप ग्रुप मोरनबोंग भी आता है जो मिनी स्कर्ट्स के साथ देशभक्ति वाले गीत गाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed