फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   who is doing juggling with magician

कौन कर रहा है जादूगरों से बाजीगरी?

Fri, 05 Apr 2013 11:25 AM IST
बीबीसी हिंदी/अरुण रथ
बीबीसी हिंदी/अरुण रथ Updated Fri, 05 Apr 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
who is doing juggling with magician

जादूगर हमेशा से ही एक-दूसरे के करतबों की चोरी करते रहे हैं लेकिन सूचना क्रांति के इस युग में उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अपने हुनर को बचाने के लिए उनके पास सीमित क़ानूनी विकल्प हैं।

विज्ञापन


जेफ़ मैकब्राइड दुनिया के जाने-माने जादूगर हैं। उनके प्रदर्शन को देखकर कोई भी वशीभूत हो सकता है। वह आपको ये सोचने के लिए मज़बूर कर देते हैं कि उनके पास जादुई शक्तियां हैं।
विज्ञापन


वह विभिन्न प्रकार के मुखौटों का इस्तेमाल करके कई रूप बदलते हैं और दर्शकों को जादू के इतिहास से रूबरू कराते हैं। ये उनका सबसे लोकप्रिय करतब है।

लेकिन एक दिन मैकब्राइड को पता चला कि इस करतब को करने वाले वो दुनिया के अकेले जादूगर नहीं हैं। उन्होंने यू-ट्यूब पर एक वीडियो देखा जिसमें थाईलैंड का एक जादूगर स्थानीय टीवी पर हूबहू उनके करतब को दोहरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकल
इतना ही नहीं उसने अपना हुलिया भी मैकब्राइड की तरह बना रखा था। उन्हीं की तरह बाल कटवाए और रंगवाए थे। मैकब्राइड ने कहा, “वो मेरी कार्बन कॉपी लग रहा था। मैंने आज तक कभी ऐसी नकल नहीं देखी। वो हूबहू मेरे शो की कॉपी कर रहा था।”

मैकब्राइड के प्रशंसक चाहते थे कि थाई जादूगर को सबक सिखाया जाना चाहिए लेकिन मैकब्राइड इसके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने गूगल ट्रांसलेट की मदद से थाई जादूगर से संपर्क साधा और बात की।

मैकब्राइड ने कहा, “वो एक तरह से मुझे सम्मान देने के लिए ये काम कर रहा था। ये ठीक वैसे ही है जैसे लोग बीटल्स, पिंक फ्लॉयड या ब्लैक सबाथ की नकल करते हैं। मैं इस बात को समझता हूं और यही वजह है कि मैंने उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। लेकिन वो जो कुछ कर रहा है वो गलत है।”

ये मामला शांति के साथ सुलझ गया। लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं होता है और जादूगरों कि शिकायत रहती है कि उनके करतबों की पहले कभी ऐसी चोरी नहीं हुई थी।

दुखद
कई तरह के करतबों को ईज़ाद करने वाले केविन जेम्स ‘द इनवेंटर’ के नाम से मशहूर हैं। वो कहते हैं, “ये एक दुखद स्थिति है। हमारे धंधे में ये कैंसर की तरह फैल रहा है।”

जादूगरों का तर्क है कि जादूगर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं को उस्तादों से करतब सीखने चाहिए। लेकिन आज बाजार में जादू सिखाने वाली कई वेबसाइटें मौजूद हैं जो औने पौने दामों पर जादू सिखाती हैं। जेम्स ने कहा कि उनके कई करतबों को कॉपी करके चीन की एक वेबसाइट उनके ही नाम से बेच रही है।

आप सोच रहे होंगे कि जादूगर नकल करने वालों पर हर्जाने का मुकदमा क्यों नहीं ठोकते हैं या फिर क़ानून का सहारा क्यों नहीं लेते हैं।

बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकार वकील और जादूगर सारा क्रैसन का कहना है कि जादूगरों के पास सीमित क़ानूनी विकल्प हैं। हाल ही में नीदरलैंड की एक अदालत ने व्यवस्था दी कि जादू और वशीकरण अपने आप में बौद्धिक संपदा अधिकार की श्रेणी में नहीं आते हैं लेकिन किसी खास क्रम में वे एक तरह का ड्रामा रचते हैं और इस तरह इसे कॉपीराइट दिया जा सकता है।

मामला
ये एक ऐतिहासिक मामला था लेकिन मैकब्राइड जैसे जादूगर ही इसके दायरे में आते हैं जिनके पूरे करतब या उसके अहम हिस्से को कॉपी कर लिया गया हो।

अक्सर जादूगर अपने करतबों को पेटेंट कराते हैं लेकिन इससे करतब के बारे में सूचना सार्वजनिक हो जाती है जिससे जादूगर बचना चाहते हैं। पेटेंट के बावजूद करतब की नकल आम बात है।


ऐसे में जादूगरों के लिए आचार-संहिता की बात भी उठने लगी है।

साथ ही स्वैच्छिक नियंत्रण से जादूगरों में सृजनशीलता को बढ़ावा दिया जा सकता है। दक्षिण कोरिया में कई प्रतिभाशाली युवा जादूगर सामने आ रहे हैं और वहां डू नॉट कॉपी नाम से एक सक्रिय अभियान भी चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed