फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   WHO: Increase in cases of ebola.

लगातार बढ़ रहे हैं इबोला के मामले: WHO

Fri, 31 Oct 2014 01:54 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
WHO: Increase in cases of ebola.

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इबोला से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। संगठन के अनुसार ये संख्या 13 हजार के पार चली गई है।

विज्ञापन


जेनेवा से बीबीसी संवाददाता इमोजिन फ़ॉक्स के मुताबिक पिछले तीन हफ़्तों में संक्रमित होने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि रिपोर्ट नहीं किए गए केस इस संख्या में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन ने केवल लैबोरेटरी में दर्ज होने वाले मामलों के आधार पर ये रिपोर्ट बनाई है। लाइबेरिया और सियरा लियोन में मरने वालों की सही संख्या को लेकर भ्रम बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बुख़ार
हालांकि इबोला संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित तीनों देशों ने अपने सीमित स्वास्थ्य सेवाए इस बीमारी से निपटने में समर्पित कर दी है जबकि इसके कारण अन्य बीमारियां जैसे मलेरिया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो कि तेज बुखार के लक्षण के साथ ही सामने आती है।


तो ऐसा संभव है कि तेज बुखार और सरदर्द के लक्षण के बाद मरने वाले जिन्हें इबोला के कारण मरने वालों की सूची में शामिल किया गया है हो सकता है कि उन्हें इबोला हो ही नहीं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक अच्छे संकेत ये है कि लाइबेरिया में इसका प्रकोप कम हो रहा है। और ऐसा सोचना गलत नहीं होगा कि स्थिति जल्द ही काबू में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed