फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Where the President of two hundred cars were missing?

आखिर कहां गायब हो गईं राष्ट्रपति की दो सौ कारें?

Fri, 10 Feb 2017 04:06 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए
बीबीसी हिंदी. कॉम के लिए Updated Fri, 10 Feb 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Where the President of two hundred cars were missing?
घाना की नई सरकार के मुताबिक राष्ट्रपति के दफ्तर से गायब दो सौ कारों को खोजने की कोशिश की जा रही है। दिसंबर में चुनावों में जीतने के बाद सत्ताधारी पार्टी ने कारों की गिनती करवाई थी। सत्ता परिवर्तन के बाद जिन अधिकारियों ने सरकारी गाड़ियां नहीं सौंपी थीं उनसे गाड़ियां जब्त भी की गईं थीं। वहीं पूर्व सरकार में संचार मंत्री रहे ओमाने बोआमाह का कहना है कि नई सरकार गाड़ियों की खरीद को सही ठहराने के लिए ऐसा कह रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति कार्यालय की 196 टोयोटा लैंड क्रूजर में से सिर्फ 74

Where the President of two hundred cars were missing?
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता यूगीन आर्हिन के मुताबिक अधिकारियों को अब तक सिर्फ निम्न कारें मिली हैं-

राष्ट्रपति कार्यालय की 196 टोयोटा लैंड क्रूजर में से सिर्फ 74
73 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में से सिर्फ 20
20 मर्सडीज में से 11
28 टोयोटा एवेलोंस में से सिर्फ 2
6 बीएमडब्ल्यू में से सिर्फ 2

घाना के रेडियो स्टेशन सिटी एफएम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गाड़ियों गायब होने की वजह से नए राष्ट्रपति को दस साल पुरानी बीएमडब्ल्यू इस्तेमाल करनी पड़ी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय के पास तीन सौ कारें हैं।

लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि इतनी गाड़ियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। न्यू पेट्रियाटिक पार्टी के नाना अकूफो एड्डो ने दिसंबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की थी। उन्होंने नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के जॉन महामा को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed