{"_id":"57693db74f1c1b5964b47d69","slug":"when-not-performing-well-beaten-with-rods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, बैंक अधिकारी ने सबके सामने अपने स्टाफ को क्यों पीटा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जानिए, बैंक अधिकारी ने सबके सामने अपने स्टाफ को क्यों पीटा
बीबीसी
Updated Tue, 21 Jun 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
स्टाफ की पिटाई
- फोटो : BBC
चीन में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ट्रेनर को अपने स्टाफ की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के अनुसार बैंक में ट्रेनिंग के दौरान अच्छा परफॉर्म न करने की वजह से यह ट्रेनर आठ लोगों को पीट रहा है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर एक छड़ी से स्टॉफ को पीट रहा है जिसमें एक कर्मचारी काफी परेशान भी हो रहा है।
रिपोर्टों के अनुसार बाद में इस मैनेजर ने ट्रेनी लोगों के बाल भी काटे और उनका मुंडन तक कर डाला। ये वीडियो आने के बाद बैंक के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। ये वीडियो सबसे पहले चीन के पीपुल्स डेली ने पोस्ट किया था।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनेजर अपने स्टाफ से कह रहा है कि वो अपने परफॉर्मेंस को उम्मीद से बेहतर नहीं कर पाए है। यह घटना उत्तरी चीन के कमर्शियल बैंक चानझी झानग्जे की है जहां 200 से अधिक कर्मचारियों का प्रशिक्षण चल रहा था।
विज्ञापन
बाद में ट्रेनर जियांग यांग ने माफीनामा जारी कर कहा कि पिटाई करने का ट्रेनिंग मॉड्यूल वो पिछले कई सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके लिए बैंक के अधिकारियों ने उन्हें नहीं कहा था।
देखें वीडियो----