फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   when monkey came to shopping!

जब शॉपिंग करने पहुंचा ये बंदर!

Tue, 11 Dec 2012 04:57 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2012 04:57 PM IST
विज्ञापन
when monkey came to shopping!
टोरंटो के एक शॉपिंग मॉल में उस वक्त लोग अचरज में पड़ गए जब उनके साथ खरीददारी करने के लिए एक बंदर भी पहुंच गया।
विज्ञापन


आईकेईए के शॉपिंग स्टोर में चमड़े का जैकेट पहने एक बंदर घूमता हुआ नजर आया। उसके अलावा उसने एक नैपकिन भी पहना हुआ था।

यह वहां खरीददारी करने पहुंचे लोगों को लिए किसी कौतूहल से कम नहीं रहा। हर चेहरे पर कई सवाल थे। ये बंदर यहां क्या कर रहा है? यहां तक बंदर आया कैसे? ये बंदर आखिरकार किसका है?

इतना ही नहीं ढेरों लोगों ने इस बंदर की तस्वीरें उतारनी शुरू कर दीं। देखते देखते यह बंदर सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया।

बहरहाल, बंदर के मालिकों का पता लगाया गया। उन पर 151 डॉलर (करीब साढ़े सात हज़ार रुपये) का जुर्माना लगाया गया।

टोरंटो पशु विभाग के कार्यक्रम अधिकारी मैरी लू लेहर ने कहा, “पालतू पशु के लिए बंदर का चुनाव एक अजीब पसंद है। आम तौर पर लोग कुत्ते पालते हैं।”

लेहर के मुताबिक पांच महीने के इस बंदर के मालिक इसे मांट्रियल से लाए जब वह डेढ़ महीने का था। लेहर ने ये भी बताया कि बंदर के मालिकों ने ये मान लिया है कि जो हुआ है, वह नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


टोरंटो पशु विभाग के मुताबिक अमूमन बंदरों में एक तरह का संक्रमण देखा गया है जिसके चपेट में मानव भी आ सकते हैं।

हालांकि पशु संरक्षण अधिकारियों की टीम ने इस बंदर को अपने कब्जे में लेकर इसे बाद में ओनाटेरियो के सदरलैंड में स्थित पुश अभ्यारण्य में भेज दिया है। अब इस अभ्यारण्य में कुल 22 बंदर हो गए हैं जिनमें 2 बंदर अगले कुछ सप्ताह तक यहां लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed