फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   When Fish takes fishermen 55 kms into the sea

जब मछुआरे को 55 किलोमीटर तक खींचकर ले गई मछली

Wed, 04 Jan 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
When Fish takes fishermen 55 kms into the sea
मछुअारा

अबतक आपने मछुआरे को मछली पकड़ते सुना होगा,लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक मछली के ही मछुआरे को पकड़ने की घटना सामने आयी है। मछुआरा समुद्र के पास बैठकर मछली पकड़ रहा था तभी मछली ने उसे पकड़ लिया। फिर घंटों उसे पानी में ही रहना पड़ा।

विज्ञापन


पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक मछुआरे के साथ यह घटना सामने आयी है। अचानक 'मार्लिन' नाम की मछली ने उसे पानी में खींचा और फिर शख्स को 6 घंटे तक अपनी जान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार शख्स की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। बचावकर्मियों ने बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में अकेले यह शख्स मछलियां पकड़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मर्लिन का वजन 400 किलोग्राम से ज्यादा होता है

When Fish takes fishermen 55 kms into the sea
Merlin

तभी उसके कांटे में मर्लिन मछली फंस गई। इस मछली का वजन 400 किलोग्राम से भी ज्यादा होता है। मछली ने जैसे ही इस शख्स को खींचा वह अपनी नाव से पानी में जा गिरा और फिर छह घंटे तक पानी में रहा।

इसके बाद मछली उसे ऐसी जगह ले गई जहां शार्क होते हैं। अचानक एक मछुआरे की नजर खाली नाव पर पड़ी और उसने खतरे को भांपकर अधिकारियों को सूचना दी।

ऐक्समाउथ नाम के स्वयंसेवी मरीन रेसक्यू ग्रुप के कमांडर रस्टी ऐलिस ने बताया कि यह शख्स बेहद भाग्यशाली था कि ऐसे खतरनाक इलाके से भी बच निकला। घायल मछुआरे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed