{"_id":"0dfccf54-57be-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"when-cat-was-taken-into-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बिल्ली को लिया गया हिरासत में","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
जब बिल्ली को लिया गया हिरासत में
Updated Sun, 06 Jan 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राज़ील में एक बिल्ली को जेल अधिकारियों ने हिरासत में लिया है।
बिल्ली का कसुर इतना था कि बिल्ली के शरीर पर टेप की मदद से कैदियों के लिए गैरकानूनी वस्तुएं बांधी गई थी।
बिल्ली को उस वक्त पकड़ा गया जब ये बिल्ली जेल के मुख्य गेट से अंदर जा रही थी।
पहले तो जेल अधिकारियों को ये देख आश्चर्य हुआ कि एक सफेद बिल्ली कैसे मुख्य द्वार से जेल के अंदर जा रही है। लेकिन जैसे ही उन्होंने इस बिल्ली को ध्यान से देखा तो उन्हें इसमें कुछ गड़बड़ नज़र आई।
जब बिल्ली की पकड़कर जांच की गई तो पता चला कि बिल्ली के शरीर पर कुछ सामान टेप की मदद से बांधा गया था।
बहुत कुछ बंधा था
बिल्ली से बरामद हुई वस्तुओं में ड्रिलिंग औज़ार, कुछ कागज़,एक मोबाइल फोन, एक हेडफोन, एक चार्जर शामिल है।
जेल के प्रवक्ता ने स्थानीय अखबार को बताया, “ये पता लगा पाना मुश्किल है कि किस कैदी ने इस बिल्ली का इस्तेमाल किया था क्योंकि बिल्लियां तो बोलती नहीं हैं।”
अधिकारियों का कहना है कि जो वस्तुएं बिल्ली से बरामद की गई हैं उनका इस्तेमाल जेल से भाग निकलने के लिए किया जा सकता है या फिर जेल से बाहर मौजूद अपराधियों के संपर्क स्थापित करने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये घटना एलागॉस प्रांत के एरपिराका शहर में हुई। इस जेल में 263 कैदी हैं। बिल्ली को नज़दीकी जानवरों के केंद्र में रखा गया है।
ये घटना नए साल के मौके पर घटी लेकिन इसकी जानकारी पुलिस ने अब दी है।