ब्रिटेन: कुछ हफ्तों के अंदर बंद हो जाएगा वाट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में सोशल मीडिया मैसेंजर वाट्सऐप जल्द ही बंद हो सकता है। ब्रिटेन की सरकार वाट्सऐप पर पाबंदी लगाने के लिए जल्द ही कानून में बदलाव करने जा रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने इसके लिए स्नूपर चार्टर लाने की योजना बनाई है।
ब्रिटेन में बहुत तेजी से पसंद किए जाने वाले वाट्सऐप पर पाबंदी लगाने के लिए कठिन कानून बनाने जा रहे हैं। नए कानून के तहत ऐसे मैसेज भेजने पर पाबंदी लगाई जाएगी जोकि इनक्रिप्टड हों।
इस कानून के बन जाने के बाद सिर्फ वाट्सऐप ही नहीं बल्कि आई मैसेज और स्नैपचेट जैसी सोशल नेटवर्किंग मैंसेजर ऐप भी बंद हो जाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने कहा कि हम अपने देश में ऐसी सर्विस को बढ़ावा नहीं दे सकते जिसमें दो लोगों के बीच को नहीं पढ़ा जा सके। हम ऐसा नहीं होने दे सकते।
यह खबर तब आई है जब पता चला है कि वाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर सबसे खराब ऐप में से एक है। डेविड कैमरून पहले ही इस सोशल मैंसेजर साइट के विरोध में बोल चुके हैं।
3.4 अरब लोग करते हैं दुनिया में वाट्सऐप का इस्तेमाल
स्नूपर्स चार्टर को पास करवाने के बाद कैमरून सरकार सोशल मैसेंजर साइट पर दो लोगों के बीच होने वाली बातचीत को आसानी से जान सकेगी। इस बिल के आने के बाद खुफिया कंपनियां गूगल, एप्पल, फेसबुक और वाट्सऐप के बारे में पूरी जानकारी रख सकेंगे।
इसके बाद ब्रिटेन की पुलिस आसानी से आपके गूगल सर्च, फेसबुक पर हुई बातचीत, वाट्सऐप के मैसेज और स्नेपचैट के वीडियो को अपने काम के लिए प्रयोग कर सकेगी।
ट्यूनिशिया पर हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन सरकार फूंक-फूंक पर कदम रख रही है। ब्रिटेन की गृह सचिव टेरेसा ने कहा कि खुफिया तंत्र को मजबूती देने के लिए जल्द ही इस कानून को पास किया जा सकता है।
पूरी दुनिया भर में करीब 3.4 अरब लोग वाट्स ऐप का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं गूगल मेप जोकि वर्ष 2005 में लांच किया गया था, उसके 6 करोड़ यूजर्स ब्रिटेन में हैं। इनमें से 1.5 करोड़ लोग इस सर्विस के लिए पैसे दे रहे हैं। वहीं दुनिया भर में करीब 1.4 अरब लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं।