विमान हादसे की आड़ में 'पोर्न वेबसाइट्स'!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेताया है कि मलेशिया एअरलाइंस के एमएच 17 विमान हादसे के बहाने धोखाधड़ी करने वाले लोग आपत्तिजनक लिंक्स साझा कर रहे हैं।
पूर्वी यूक्रेन में होने वाले इस विमान हादसे में 298 लोग मारे गए थे। इस हादसे से जुडे वीडियो और जानकारी के नाम पर स्पैमर फेसबुक और ट्विटर पर पोर्न वेबसाइट्स और अन्य साइट्स के स्पैम लिंक साझा कर रहे हैं।
स्पैमहॉस संस्था के मुख्य जांच अधिकारी रिचर्ड कोक्स ने कहा, "इस तरह के काम मे लगे लोगों की प्रतिक्रिया पहले से संभावित है। वे सभी पैसा बनाना चाहते हैं। उनमें कोई संवेदनशीलता नहीं है।"
पीड़ितों के नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल
इस हादसे का शिकार होने वाले 298 लोगों में से एक लियम स्वीने के नाम पर एक फेसबुक पेज बनाया गया, जो उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करता है। लियम स्वीने पूर्वी यूक्रेन में हुए विमान हादसे के शिकार लोगों में से एक हैं।
इस पेज से केवल एक लिंक साझा किया गया है, इसका शीर्षक है, "वीडियो कैमरे ने यूक्रेन में हुए एमएच 17 हादसे के लम्हे को कैद किया।"
लेकिन इस पेज से साझा किए गए लिंक से यूजर्स एक पोर्न वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। इस पेज पर क्लिक करने वाले से अपना फोन नंबर देने को कहा जाता है ताकि उनकी उम्र का प्रमाणित की जा सके कि वह 18 साल या इससे अधिक उम्र के हैं।
कोक्स कहते हैं, "ऐसा करने वाले के पास आपकी कॉलर आईडी पहुंच जाती है और आपको ढेर सारी अनावश्यक फोन काल्स आ सकती हैं।"
'स्पैम लिंक्स वाली ट्वीट्स'
18 जुलाई को इंटरनेट सुरक्षा से जुडी संस्था ट्रेंड माइक्रो के उप-प्रमुख रिक फर्ग्युसन ने ट्विटर पर विमान हादसे के नाम पर पोस्ट की गई ऐसी ट्वीट्स देखी थीं, जो स्पैम लिंक्स थीं।
वो कहते हैं कि इस तरह के पेज का इस्तेमाल ज्यादा क्लिक बटोरने और विज्ञापन से होने वाली आय बढाने के लिए करते हैं।
हालांकि ट्विटर का नियम कहता है, "यूजर्स और तकनीकी धोखाधडी को ट्विटर बर्दास्त नहीं करेगा, ऐसे अकाउंट को हमेशा के लिए निरस्त किया जा सकता है।"