फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   we will destroy ISIS totally: Obama

आईएस को खत्म करके ही दम लेंगे: ओबामा

Mon, 23 Nov 2015 05:54 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 05:54 AM IST
विज्ञापन
we will destroy ISIS totally: Obama

अमेरिका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अपनी कार्रवाई को नरम नहीं पड़ने देगा। यूएस के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने यह बात कहते हुए कहा कि विश्व आतंकवादियों को आम लोगों पर हमले करते रहने नहीं देगा।

विज्ञापन


तुर्की और एशिया के अपने नौ दिनों का दौरा पूरा करने के बाद अमेरिका लौटते हुए ओबामा ने कहा, ‘आतंकियों को जवाब देने का सही तरीका यही है कि हम उन्हें बताएं कि हम डरे हुए नहीं हैं। ओबामा ने मलयेशिया से अमेरिका के लिए उड़ान भरने से पहले रूस को भी आईएस के खिलाफ लड़ाई के लिए साथ आने का न्यौता दिया।
विज्ञापन


आतंकी संगठन द्वारा रूसी विमान को बम से उड़ाने की बात याद दिलाते हुए ओबामा ने कहा कि उन्हें (रूसी राष्ट्रपति) उन लोगों के पीछे जाना चाहिए, जिन्होंने रूसी नागरिकों को मारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस का मांगा साथ

we will destroy ISIS totally: Obama

इससे पहले ओबामा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस संबंध में वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने रूस को सीरिया में अपनी लड़ाई को लेकर रणनीतिक बदलाव करने की बात कही। ओबामा ने रूस को सीरिया के राष्ट्रपति असद का साथ छोड़ने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा था कि असद के सत्ता में रहते युद्ध को नहीं रोका जा सकता। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति से व्हाइट हाउस में वार्ता करेंगे। इस वार्ता में आईएस से लड़ने के लिए रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed