फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Water can be made from desert air

वैज्ञानिकों ने किया कमाल, अब रेगिस्तान की हवा से बनाया जा सकता है पानी

Sun, 25 Mar 2018 03:27 PM IST
एजेंसी/बोस्टन
एजेंसी/बोस्टन Updated Sun, 25 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
Water can be made from desert air

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण बनाया है जो सूखे या रेगिस्तानी वातावरण की हवा से भी पानी पैदा करेगा। पृथ्वी के कुछ स्थान ऐसे हैं जो अत्याधिक शुष्क होते हैं, इनमें से कुछ स्थानों पर हवा में नमी होती है। ऐसे में यह उपकरण ऐसे स्थानों पर पानी के जीवनदान के रूप में साबित हो सकता है। यह सूखे या रेगिस्तानी वातावरण की हवा से भी पानी पैदा करेगा।

विज्ञापन


इस उपकरण का निर्माण अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं ने किया है। इसमें भारतीय मूल का एक वैज्ञानिक भी शामिल है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं सहित और भारतीय मूल के समीर राव ने पानी पैदा करने वाली प्रणाली को साबित किया है। 
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने कहा कि डिवाइस को टेम्पे, एरिजोना की बहुत शुष्क हवा में फील्ड-टेस्ट किया गया है, जो पानी पैदा करने की एक नई विधि की क्षमता की पुष्टि करता है। मेटल-ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क (एमओएफ) नामक प्रणाली उच्च सतह पर रेगिस्तान के सबसे शुष्क वातावरण से भी पीले पानी निकाल सकती है। यह अध्ययन ‘द जर्नल नेचर कम्यूनिकेशन्स’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed