{"_id":"5bbd352d867a55284e48adde","slug":"washington-post-published-last-picture-of-missing-saudi-journalist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन पोस्ट ने छापी लापता सऊदी पत्रकार की अंतिम तस्वीर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वाशिंगटन पोस्ट ने छापी लापता सऊदी पत्रकार की अंतिम तस्वीर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Oct 2018 04:39 AM IST
विज्ञापन
द वाशिंगटन पोस्ट ने मंगलवार को एक सप्ताह से लापता सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खाशोगी की संभवत: अंतिम तस्वीर छापी है। इस तस्वीर में वह इंस्ताबुल स्थित सऊदी दूतावास के अंदर जाते दिख रहे हैं। अखबार का दावा है कि मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने यह तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
इस बीच, तुर्की के जांच अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि खाशोगी की दूतावास में हत्या कर दी गई है। वहीं, सऊदी अरब ने हत्या के आरोपों को आधारहीन बताया है। साथ ही बीते सात दिनों की सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि खाशोगी (59) तुर्की में रहने वाली मंगेतर से शादी करने वाले थे। इसी संबंध में वह दूतावास गए थे और तभी से लापता हैं।
विज्ञापन
किंग सलमान के पुत्र प्रिंस मोहम्मद के उदय के बाद उन्होंने सऊदी अरब छोड़ दिया था। वह पिछले सात वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे और वाशिंगटन पोस्ट से जुड़े थे। उन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ बड़े पैमाने पर लिखा थे, जिसमें यमन युद्ध की आलोचना, कनाडा के साथ राजनयिक विवाद शामिल है। इन सभी मुद्दों को प्रिंस मोहम्मद की छवि को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos
तुर्की ने सबूत देने को कहा
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान ने सऊदी अरब से खाशोगी के दूतावास छोड़ने के सबूत देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति अंदर जाता है, तो यह किस की जिम्मेदारी है कि साबित करे वह बाहर निकला या नहीं। यह दूतावास अधिकारियों की जिम्मेदारी है। वह सबूत दें कि जमाल ने दूतावास को छोड़ दिया था।