फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   war continues in gaza in efforts of ceasefire

युद्ध विराम की कोशिशों के बीच गज़ा में जंग जारी

Wed, 21 Nov 2012 11:43 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
war continues in gaza in efforts of ceasefire

गज़ा में इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम की कोशिशों के बीच इजरायल की ओर से हवाई हमले और बमबारी लगातार जारी है।

विज्ञापन


इससे पहले संघर्षरत दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी ने उम्मीद जताई थी कि मंगलवार की रात तक इजरायल हवाई हमले बंद कर देगा, लेकिन इजरायल का कहना है कि हमास के साथ समझौते की ज़मीन अभी तैयार नहीं हो पाई है।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ''राष्ट्रपति ओबामा ने मुझसे कहा कि मैं इस बेहद स्पष्ट संदेश के साथ जाऊं कि इजरायल की सुरक्षा को लेकर अमरीका पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता। इसीलिए हमें लगता है कि गज़ा में स्थिति को नियंत्रित करना होगा और इसराइली शहरों पर गज़ा से किए जा रहे रॉकेट हमलों पर रोक लगानी होगी। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम एक स्थाई हल की तरफ बढ़ें।''
विज्ञापन


अमरीका का कहना है कि मिस्र के साथ मिलकर वो गज़ा में शांति स्थापित करने की दिशा में काम करेगा।

समझौते का मसौदा
इस दौरान, हमास के प्रवक्ता ओसामा हमादान ने बीबीसी के कार्यक्रम न्यूज़नाइट में कहा कि समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है और उसे सार्वजनिक करने की ज़रूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं ये कहना चाहूंगा कि समझौते की रुपरेखा तैयार करना आसान नहीं था। काफी कोशिशों के बाद इसके लिए हमने कल रात और एक पूरा दिन लगाया। हमने समझौते का एक आखिरी मसौदा तैयार कर लिया है और अब दोनों पक्षों को इस पर मुहर लगानी है।"

उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गज़ा में दोनों पक्षों से तत्काल युद्ध विराम लागू करने करने की अपील की है। बान की मून भी युद्ध विराम की कोशिशों का हिस्सा बनने के लिए काहिरा पहुंच गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीनी प्रतिनिधि रियाद मंसूर ने कहा कि सुरक्षा परिषद को हाशिए पर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सुरक्षा परिषद हमारी जनता के खिलाफ इस हमले को बंद करने की जिम्मेदारी स्वीकार करें।


उधर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने गज़ा में पक्षों से तत्काल युद्ध विराम की अपील की है। बान की मून युद्ध विराम की कोशिशों का हिस्सा बनने के लिए काहिरा पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed