{"_id":"5b7a5b0542c792466b461029","slug":"vladimir-putin-dance-in-austrian-foreign-minister-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की शादी में जमकर नाचे दुनिया के सबसे ताकतवार नेताओं में शुमार पुतिन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की शादी में जमकर नाचे दुनिया के सबसे ताकतवार नेताओं में शुमार पुतिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
vladimir putin with Austrian Foreign Minister Karin Kneissl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हाईप्रोफाइल शादी में नामी गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के नेता और सितारे इस शादी के गवाह बने हैं। 53 वर्षीय निसल ने कारोबारी वॉल्फगैंग मेलिंगर से शादी की है।
विज्ञापन
इस शादी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पहुंचे थे। पुतिन ने इस शादी में जमकर डांस किया। पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। लेकिन वह अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह कभी घुड़सवारी तो कभी जंगल सफारी करते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।
विज्ञापन
वहीं अब ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री कारिन निसल के साथ डांस की उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। समारोह में उन्होंने ऑस्ट्रिया की मंत्री के साथ खूब डांस किया। यह समारोह ऑस्ट्रिया के दक्षिणी शहर ग्राज में हुआ था। बता दें कि विदेश मंत्री कारिन को रूस समर्थक मानी जाने वाली ऑस्ट्रियन फ्रीडम पार्टी ने उन्हें इस पद पर मनोनीत किया है।
विज्ञापन
पुतिन ने कहा, "मैं नए परिवार को हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं देता हूं। मैं दूल्हा और दुल्हन को उनकी शादी की बधाई देता हूं। रूस में तो लोग नवविवाहित जोड़े को बुद्धि देने और उनके बीच प्यार रहने की दुआ करते हैं। मैं भी आपके लिए ईश्वर से यही कामना करता हूं। आप दोनों खुश रहें और स्वस्थ रहें।''
विपक्षी ग्रीन पार्टी ने कैरिन नीसल के इस्तीफे की मांग की है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि ऑस्ट्रिया हमेशा से रूस और यूरोप के बीच एक ईमानदार तटस्थ रहने की भूमिका में रहा है।