फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   violence is not favourable for muslim, improve image of islam

'हिंसा ने दागदार बनाया, इस्लाम की छवि सुधारें मुसलमान'

Mon, 28 Dec 2015 02:48 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
violence is not favourable for muslim, improve image of islam

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना है कि मुसलमानों को इस्लाम की वैश्विक छवि सुधारने की कोशिश करनी चाहिए, जिसे लगतार हिंसा ने दागदार बना दिया है। उन्होंने तेहरान में एक सम्मेलन में कहा, "हमें साइबर स्पेस और असलियत में छाई इस्लाम की नकारात्मक छवि को हटाना होगा।"

विज्ञापन


नरम धार्मिक रुख रखने वाले राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस्लामिक सिद्धांत हिंसा के खिलाफ हैं। अप्रत्यक्ष तौर पर सउदी अरब और उसके सहयोगी खाड़ी देशों का हवाला देते हुए उन्होंने उन देशों की निंदा की जो अमेरिकी हथियार लाकर अपने ही भाईयों पर उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यमन में सउदी अरब के नेतृत्व में हूती विद्रोहियों पर जो हवाई हमले किए गए, ईरान उसके सख्त खिलाफ है। रूहानी ने उन कष्टों का भी जिक्र किया जो अपने ही देश से भागने वाले मुसलमान शरणार्थियों को सहने पड़ते हैं|

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लाम की छवि को सुधारें

violence is not favourable for muslim, improve image of islam

रविवार को इस्लामिक एकता पर हो रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रूहानी ने उस शर्म का ज़िक्र किया जो उन मुस्लिम बच्चों को देख कर महसूस होती है जो ग़ैर इस्लामिक देशों में शरण पाने के लिए लंबी और दर्दनक यात्राएं कर रहे हैं।

सरकारी टेलिविज़न पर लाइव प्रसारित किए जा रहे इस भाषण में उन्होंने कहा, "आज ये हमारा सबसे बड़ा फ़र्ज़ है कि दुनिया में इस्लाम की छवि को सुधारें।" इस्लाम की केंद्रीय जगहों पर लगातार हिंसा से इस्लाम की छवि को जो नुक़सान हो रहा है उस पर उन्होंने चिंता जताई और इस क्षेत्र के सभी देशों से अपील की कि वे हिंसा, आतंक और हत्याओं पर विराम लगाएं।

सीरिया, इराक़ और यमन में हत्याओं और ख़ून ख़राबे पर मुस्लिम देशों की चुप्पी की उन्होंने निंदा की। ईरान सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार का समर्थन करता है और कथित इस्लामिक स्टेट संगठन के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए वह सीरिया को सैन्य सहायता भी दे रहा है। ईरान के इराक़ के साथ भी क़रीबी रिश्ते हैं और वह इस्लामिक स्टेट के लड़ाकुओं की निंदा करता रहा है जो सीरिया और इराक़ दोनों में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed