फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   violence in Bangladesh after alleged offense of Koran

कुरान का कथित अपमान, बांग्लादेश में हिंसा

Mon, 01 Oct 2012 01:14 PM IST
ढाका/बीबीसी
ढाका/बीबीसी Updated Mon, 01 Oct 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
violence in Bangladesh after alleged offense of Koran
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पवित्र कुरान की कथित जली प्रति दिखाने वाली एक तस्वीर से गुस्साए मुसलमान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में बौद्ध गांवों पर हमला किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भीड़ ने कॉक्स बाजार जिले में घरों और मंदिरों में आग लगा दी जिसकी वजह से वहां रहने वाले परिवारों को भागना पड़ा है। इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सुरक्षाबल सड़कों पर गश्त लगा रहे हैं.
विज्ञापन


फेसबुक पर विवादित तस्वीर पोस्ट करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने ऐहतियातन हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि विवादित तस्वीर में उसे टैग किया गया है लेकिन ये तस्वीर खुद उसने पोस्ट नहीं की थी। बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व इलाके में रहने वाले बौद्ध लोगों का कहना है कि उनके घरों को नष्ट करने से पहले उनका सामान चोरी कर लिया गया.
विज्ञापन


पूर्व नियोजित हिंसा

बांग्लादेश के दक्षिण पूर्व इलाके में रहने वाले बौद्ध लोगों का कहना है कि उनके घरों को नष्ट करने से पहले उनका सामान चोरी कर लिया गया। स्थानीय निवासी सुमोतो बरुआ कहते हैं, ''उन्होंने मेरे घर में आग लगाने से पहले सब कुछ लूट लिया। वो सामान, धन, सोना और यहां तक कि कम्प्यूटर भी लूट ले गए। इसके बाद उन्होंने घर में आग लगा दी. मैं अब खुले आसमान के नीचे रह रहा हूं। '' हिंसा की शुरूआत शनिवार से हुई जो रविवार सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरें हैं कि सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध की मूर्तियों को तोड़ दिया और बौद्ध मठों में आग लगा दी। हिंसा चिटगांग तक फैल गई जहां एक हिंदू मंदिर पर भी हमला किया गया है। बांग्लादेश के गृहमंत्री मोहिउद्दीन खान आलमगीर ने घटनास्थल का दौरा किया है और हिंसा को पूर्व-नियोजित बताया है। कॉक्स बाजार के जिला-आयुक्त जैन्युअल बारी ने बीबीसी की बंगाली सेवा को बताया कि सरकार हिंसा पीड़ित की सहायता कर रही है।


उनका कहना है, ''हमने उन्हें खाने-पीने का सामान दिया है. सेना अभी और मदद करेगी. गृह मंत्री ने सभी मंदिरों और घरों को सरकारी धन से दोबारा बनाने का आदेश दिया है।" हिंसा प्रभावित इलाकों में और हिंसा रोकने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed