फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   violance in china 16 killed

चीन में हिंसा के दौरान 16 की मौत

Mon, 16 Dec 2013 10:46 PM IST
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:46 PM IST
विज्ञापन
violance in china 16 killed

चीन की एक सरकारी वेबसाइट के मुताबिक़ देश के पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


यह घटना काशगार शहर के पास स्थित एक गांव में रविवार देर रात हुई।

इस क्षेत्रीय वेबसाइट के मुताबिक़ पुलिस हथियारों, विस्फोटकों और चाकुओं से लैस हमलावरों की गिरफ़्तारी के प्रयास कर रही है।

पुलिस की गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी भी इस दौरान मारे गए।

शिनजियांग मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय वीगर बहुल इलाक़ा है। यहाँ अक्सर झड़पें होती रहती है।

इस इलाक़े में हिंसा के लिए सरकार बहुत पहले से चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराती रही है। वहीं वीगर कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिंसा जातीय तनाव और चीन के कठोर नियंत्रण की वजह से फैलती है।


इस इलाक़े से आने वाली ख़बरों की पुष्टि करना कठिन काम है, क्योंकि क्लिक करें शिनजियांग से आने वाली ख़बरों पर नियंत्रण बहुत होता है।

वीगर जातीय रूप से टर्क मुसलमान हैं।

शिनजियांग की आबादी में उनकी संख्या 45 फीसदी है जबकि वहां रहने वाले 40 फीसदी लोग हान चीनी हैं
चीन ने 1949 में बेहद कम समय के लिए देश रहे पूर्व तुर्केस्तान को कुचल कर इस इलाके पर अपना फिर से नियंत्रण किया।

वीगर लोगों को आशंका है कि उनकी पारंपरिक संस्कृति सिमटी जा रही है।

वेबसाइट की ख़बरों के मुताबिक़ इस मामले में दो लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।

पिछले महीने ही सरकारी मीडिया ने ख़बर दी थी कि काशगर शहर के पास एक पुलिस थाने पर हुए हमले में नौ नागरिकों और दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

इस साल अक्तूबर के अंत में बीज़िग के टियेनएनमेन चौक पर उस समय पाँच लोगों की मौत हो गई थी, जब एक कार लोगों की भीड़ में घुस गई थी और उससे आग की लपटें उठने लगी थीं।
विज्ञापन


इस घटना को 'आतंकी कार्रवाई' बताते हुए चीन ने इसके लिए शिनजियांग में सक्रिय चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।

कार में मारे गए तीन लोगों की पहचान वीगुर समुदाय के लोगों के रूप में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed