फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   victim of three centuries, world's oldest peroson nabi tajima dies in japan at the age of 117

तीन सदियों की गवाह रही ताजिमा का 117 साल की उम्र में निधन

Sun, 22 Apr 2018 03:39 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sun, 22 Apr 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
victim of three centuries, world's oldest peroson nabi tajima dies in japan at the age of 117

117 साल 261 दिन की उम्र में जापान की नबी ताजिमा नाम की एक महिला का निधन हुआ है। वो जापान के दक्षिण-पूर्वी किकाई द्वीप में रहती थीं। ताजिमा का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति के रूप में दर्ज था। उन्हें दुनिया की सबसे लंबी उम्र तक जिंदा रहने वाले व्यक्ति के तौर पर देखा जाता था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ताजिमा की मौत अस्पताल में हुई जहां वो इसी साल जनवरी से भर्ती हुई थीं। ताजिमा के नाम कई रिकॉर्ड हैं। वो पूरे एशिया में सबसे ज्यादा दिनों तक जिंदा रहने वाली शख्स बनीं और इस मामले में पूरी दुनिया में वो तीसरे नंबर पर रहीं।

विज्ञापन


गिनिज बुक के मुताबिक ताजिमा आखिरी व्यक्ति थीं जिनका जन्म 19वीं सदी में हुआ और 21वीं सदी तक जिंदा रहीं। मतलब ताजिमा के पास तीन सदियों तक जीने का तजुर्बा था। रिकॉर्ड के अनुसार ताजिमा का जन्म चार अगस्त 1900 को हुआ था। उन्होंने बीसवीं सदी को भी जिया और आखिरकार 21वीं सदी में दुनिया को अलविदा कह दिया। जापानी मीडिया के अनुसार ताजिमा के 160 वंशज हैं। इनमें इनके नौ बच्चे, 28 पोते-पोतियां, 56 पड़पोते-पोतियां और 35 उनके बच्चे। ताजिमा के बाद जापान की ही चियो योशिदा अब सबसे ज्यादा उम्र की हैं। इस उम्र का कोई व्यक्ति दुनिया भर में अभी जिंदा नहीं है। चियो की उम्र 116 साल है।
विज्ञापन


जापानी टीवी एनएचके के मुताबिक ताजिमा जीवन के आखिरी दिनों में ज्यादातर समय सोई रहती थीं। वो लंबे समय से बोल नहीं रही थीं। हालांकि वो दिन में तीन बार खाती थीं। जापान के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक देश में 100 साल या उससे ज्यादा उम्र के 67 हजार लोग हैं। एशिया के देशों में 100 साल की उम्र के इतनी बड़ी संख्या में लोग कहीं नहीं हैं। यहां तक कि जापान वैसा देश है जहां सबसे ज्यादा बूढ़ी आबादी है। वहां के सरकारी आंकड़ों के अनुसार 26 फीसदी आबादी 65 साल या उससे ऊपर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed