फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Vice-President Venkaiah Naidu, left for Brussels from Delhi

ब्रसेल्स से दिल्ली के लिए रवाना हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Vice-President Venkaiah Naidu, left for Brussels from Delhi
venkaiah naidu
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ब्रसेल्स से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह 12वीं एशिया-यूरोप मीटिंग (एएसईएम) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने बेल्जियम की तीन दिवसीय यात्रा पर थे। यह सम्मेलन 18 अक्टूबर, 2018 को  ब्रुसेल्स में शुरू हुआ। नायडू दो दिन तक चलने वाले एशिया यूरोप शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने गए थे।
विज्ञापन


इस वर्ष एशिया यूरोप शिखर सम्मेलन-18 में वैश्विक चुनौतियों के लिए वैश्विक भागीदार और इस सम्मेलन का खास एजेंडा व्यापार और निवेश, कनेक्टिविटी, सतत विकास, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा और साइबर स्पेस एवं प्रवासन से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देना था।
विज्ञापन


अपने इस दौरे पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पहले दिन बेल्जियम के राजा किम्स फिलिप के साथ राष्ट्रपति महल में विशेष बैठक भाग लिया। इस बैठक के दौरान वेंकैया नायडू ने आपसी हितों और सहयोग जैसे मामलों पर चर्चा की । हांलकि इसके अलावा उप राष्ट्रपति ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एशिया यूरोप शिखर सम्मेलन मंच के माध्यम से अधिक सहयोग पर भी बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed