{"_id":"20e04a5f3137698b10001d7a2fc48179","slug":"vice-president-of-argentina-will-face-trial-on-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जेंटीना के उपराष्ट्रपति पर चलेगा मुकदमा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अर्जेंटीना के उपराष्ट्रपति पर चलेगा मुकदमा
Updated Sat, 28 Jun 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
अर्जेंटीना के उपराष्ट्रपति अमाडो बूडू पर भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
संदेह है कि वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने देश की मुद्रा छापने का ठेका एक कंपनी को दिलाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया, जिस पर कथित तौर पर उनका नियंत्रण था।
इस महीने से पूर्व कोर्ट के जज ने बंद कमरे में चले सत्र में बूडू से सात घंटे से ज़्यादा वक़्त तक पूछताछ की थी। इस मामले में दोषी मिलने पर उनको छह साल तक सज़ा हो सकती है।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ जांच
लेकिन उन्होंने कुछ ग़लत करने से इनकार करते हुए अपना पद छोड़ने की मांग को ख़ारिज कर दिया। इस मामले में पांच अन्य संदिग्धों पर भी आरोप तय किए गए हैं।
इस मामले में शामिल कंपनी सिसकोने काल्कोग्राफ़िका के ख़िलाफ़ पिछले तीन साल से जांच हो रही है। संदेह है कि 2010 में कंपनी के दीवालिया होने पर बूडू ने कंपनी को अपनी जगह किसी और व्यक्ति का इस्तेमाल करके खरीदा था।
विज्ञापन
बाद में इस कंपनी को अपना कर्ज़ अदा करने के लिए टैक्स में ढील दी गई थी।