{"_id":"5721c5fb4f1c1b703fa91911","slug":"venezuela-two-days-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते में दो दिन काम, पांच दिन की छुट्टी...क्या करना चाहेंगे आप?","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
हफ्ते में दो दिन काम, पांच दिन की छुट्टी...क्या करना चाहेंगे आप?
बीबीसी
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
हफ्ते में दो दिन काम, पांच दिन की छुट्टी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट से घिरे लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से सिर्फ दो दिन काम पर आने को कहा है। उपराष्ट्रपति अरिस्तोबुलो इस्तुरिज़ ने घोषणा की है कि जब तक बिजली संकट ख़त्म नहीं हो जाता, सरकारी कर्मचारी सिर्फ़ सोमवार और मंगलवार को अपने दफ़्तर में आएं।
विज्ञापन
वेनेज़ुएला को भीषण सूखे का सामना करना पड़ा रहा है, जिससे कारण उसके मुख्य हाइड्रोइलेक्ट्रिक बांध में जलस्तर बहुत नीचे चला गया है। लेकिन विपक्ष ने सरकार पर संकट से सही तरीके से न निपटने का आरोप लगाया है। टीवी संबोधन में उपराष्ट्रपति की घोषणा से वेनेज़ुएला के बीस लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "सरकारी दफ़्तरों में बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को कोई काम नहीं होगा। इस दौरान सिर्फ़ बुनियादी और ज़रूरी काम होंगे।" राष्ट्रपति निकोलस मादुरो वेनेज़ुएला के कर्मचारियों में से ज़्यादातर को पहले ही अप्रैल और मई में शुक्रवार की छुट्टी दे चुके हैं ताकि बिजली की खपत को कम किया जा सके। सरकार घरों में पहले ही चार घंटे की कटौती का एलान कर चुकी है। बिजली की कमी ने वेनेज़ुएला के आर्थिक संकट को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन