{"_id":"58fc8b824f1c1bc4608b4b92","slug":"venezuela-the-woman-and-the-armored-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला: जब हाथों से एक महिला ने रोक दिया टैंक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वेनेजुएला: जब हाथों से एक महिला ने रोक दिया टैंक
बीबीसी
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान आगे बढ़ते एक भारी-भरकम दंगारोधी टैंक को एक महिला ने रोक दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद भी ये महिला टैंक के सामने डटी रही। राष्ट्रपति निकोलस माडुरो की आर्थिक नीतियों से नाराज़ लोग काराकास शहर के फ़्रांसिस्को फख़ार्डो मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बीबीसी को बताया कि इस दौरान सबको आश्चर्यचकित करते हुए एक महिला सीधे टैंक से सामने खड़ी हो गई।
विज्ञापन
वेनेजुएला की सोशल मीडिया में टैंक का रास्ता रोकने और उसे कुछ कदम पीछे हटने के लिए मजबूर करने वाली इस महिला को 'बहादुर' और 'साहसी' कहा गया। हालांकि एल नेशनल नाम के अखबार के फेसबुक पन्ने पर इस बारे में छपी एक खबर पर जहां कुछ लोगों ने उन्हें 'गैर-जिम्मेदार' बताया है, कुछ ने उन्हें 'लेडी लिबर्टी' कहा है।
विज्ञापन
ये महिला अपने गले में देश का झंडा लपेटे हुए थीं, उन्होंने झंडे के ही रंग की टोपी पहनी थी और अपनी पीठ पर एक बैग लिए हुए थीं। ना तो उनके पास हेलमेट था, ना मास्क और ना ही सुरक्षा के लिए कुछ और। उनके पास बस एक गमछा था जिससे वो शायद आंसू गैस के असर से थोड़ी राहत पा सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, "वो शांत थी और प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के नजदीक थी। पहले सुरक्षाबलों ने पानी की बौछार की। फिर वहां लगी दीवारें हटाने के लिए टैंक सामने आया और तब ये महिला उसके सामने खड़ी हो गई। जैसे-जैसे टैंक पीछे हटता गया, वो आगे बढ़ती गई।"
विज्ञापन
मीडिया के एक व्यक्ति ने महिला को वहां से हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। कुछ तस्वीरों में महिला आंसू गैस के कारण अपनी आंखें पोछती नजर आई।
कुछ समय बाद मोटरसाइकल पर आए पुलिसवालों ने उन्हें वहां से हटाया। उन्हें गिरफ्तार किया गया या नहीं इस बारे में अधिकारियों ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। वेनेजुएला की टेलीविजन पत्रकार कैरन फेरीरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में महिला के बारे में बताया है कि वो सुरक्षित हैं। उन्होंने लिखा है, "सुरक्षा कारणों से मैं उनकी पहचान नहीं बता सकती, लेकिन वो अपने घर पहुंच गई हैं और ठीक हैं।"