फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Venezuela: 68 people dead due to Fire Erupts Amid Riot at jail

वेनेजुएला की जेल में दंगा, भागने की कोशिश कर रहे 68 कैदियों की मौत

Thu, 29 Mar 2018 10:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Venezuela: 68 people dead due to Fire Erupts Amid Riot at jail

वेनेजुएला में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि जेल से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की। जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई। उत्तरी वेनेजुएला में वेलेनसिया नाम के शहर में यह घटना घटी। अटॉर्नी जनरल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेल के भीतर कुछ समूहों में शुरू हुई धकका मुक्की दंगे में तब्दील हो गई। देखते ही देखते जेल के अंदर दंगे जैसे हालात पैदा हो गए। कैदियों ने पुलिस पर भी हमला शुरू कर दिया, कुछ कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश शुरू की। पुलिस के मुताबिक उन्होंने स्थिति को नियंत्रण करने के लिए फायरिंग की थी। लेकिन भीड़ और अफरा-तफरी में यह घटना बड़ी हो गई। 
विज्ञापन


ऐलान के कुछ ही देर बाद जेल के बाहर भारी मात्रा में लोग जुट गए। कैदियों के परिजनों ने जेल परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। नाराज परिवार वालों के गुस्से का सामना पुलिस वालों को भी करना पड़ा। जिसको देखते हुए जेल के अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पूरे दिन हंगामा और तनाव का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल तारिक साब ने बताया कि मामले को लेकर 4 लोगों की कमेटी का गठन किया गया है। पुलिस स्टेशन के जेल में 60 कैदियों को रखने की जगह है। लेकिन क्षमता से ज्यादा लोगों को रखने की वजह से घटना घटी। जेल के अधिकारियों ने बताया कि देश के ज्यादातर जेलों में इसी तरह की स्थिति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed