{"_id":"5bc06eb5bdec2269a642a74b","slug":"vaccancy-issued-to-serve-food-to-cats-80-people-applied","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए नौकरी निकाली, 80 लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए नौकरी निकाली, 80 लोगों ने किया आवेदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
Cats caretaker job post
रूस का जेलेनोग्राद्स्क शहर जहां गली में घूमने वाली बिल्लियों का पालन पोषण करने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। विज्ञापन में लिखा है कि 'हमें ऐसे शख्स की जरूरत है जो बिल्लियों से प्यार करता हो। उनकी अच्छे से देखभाल कर सके।
विज्ञापन
उसका काम बिल्लियों को खाना खिलाना और साइकिल से घुमाना होगा। बिल्लियों को खाना खिलाने के लिए 80 डॉलर (6,300 रुपए) का एक महीने का बजट रखा गया है। इस काम के लिए 80 लोगों ने आवेदन दिया था।
विज्ञापन
उसमें से स्वेतलाना लॉगुनोवा नाम की महिला को काम पर रख लिया गया है। हालांकि उसकी सैलरी कितनी होगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नौकरी के पहले दिन महिला को साइकिल, जैकेट, टाई और टोपी दी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के कैलिनिंग्राड टाउन में बिल्लियां कम हो रही हैं। इसके चलते वहां जगह-जगह बिल्लियों की मूर्तियां भी बनाई गई हैं।