फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   uzbekistan teacher salary chickens

आलू-गाजर के बाद, टीचरों को वेतन में मिले चूजे

Thu, 12 May 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 12 May 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
uzbekistan teacher salary chickens
उज्बेकिस्तान के एक शहर में स्कूल टीचरों को नकदी की जगह वेतन के रूप में मुर्गी के चूजे दिए गए। अमेरिकी सहयोग से चलाए जा रहे रेडियो ओजोडलिक की रिपोर्ट के मुताबिक कैरेकलपाकस्तान रिपब्लिक में, नुकूज के अधिकारी देश के बैंकों में पैसे की कमी की वजह से अंडे से ताजा निकले चूजों को बांट रहे हैं। एक शिक्षक ने इस फैसले को "शर्मनाक" बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा- " बीते साल इन्होंने हमें आलू, गाजर और कद्दू का वेतन दिया। इस साल ये हम पर वेतन के बदले चूजों को लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। अगर हमे चिकन की जरूरत होती है तो हम इसे बाजार से काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य सूत्र ने बताया कि सैलरी के लिए एक चूजे को सात हजार सोम (उज्बेकिस्तान की मुद्रा) मतलब ढाई डॉलर के बराबर माना गया, जो बाजार में इसकी कीमत से दोगुना है।  उज्बेकिस्तान की सरकार मीडिया पर सख्त नियंत्रण रखती है और जो नागरिक विदेशी मीडिया से बात करते हैं, वो पहचान छिपाकर ही बात करते हैं।


उज्बेकिस्तान कई वर्षों से नकदी की कमी की समस्या से जूझ रहा है, जो सैलरी और पेंशन भुगतान में काफी अधिक देरी का कारण है। रेडियो ओजोडलिक कहानी पर जिन उजबेकों ने टिप्पणी की, उनमें से एक ने कहा- "ये शर्मनाक है और भ्रष्ट नौकरशाही का संकेत है।"

हालांकि एक अन्य ने मजाक किया- "इसमें क्या गलत है? आप नाश्ते में चिकन सूप लेते हैं, तला हुआ चिकन लंच के लिए और चिकन डिनर के लिए- इसमे कम से कम कई विटामिन्स तो हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed