{"_id":"b10bca3a43ca77986b2bfcbd42f0a727","slug":"us-attacks-on-syria-and-iraq-isis-camps-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने कहा है कि उसने शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए गए हैं।
विज्ञापन
ये हमले इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर किए गए हैं। अमेरिकी गठबंधन के हमलों का निशाना बने आईएस के 13 ठिकाने सीरिया के कोबानी शहर में हैं जिसकी सीमा तुर्की से लगती है।
कोबानी पिछले कई महीनों से संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यह भी कहा है कि इराक में अलग अलग जगहों पर 15 से ज्यादा हमले किए गए हैं।
विज्ञापन
आंबर प्रांत में हुए एक हमले में आईएस का रॉकेट तंत्र ध्वस्त हो गया है। इस शहर के ज्यादातर हिस्सों पर आईएस का कब्ज़ा है। अमेरिकी हमले की यह खबरें ऐसे वक्त में आई है जब मोसुल शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में आईएस के लड़ाकों को भारी नुकसान होने की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन