{"_id":"59ece7d64f1c1b71548b87e4","slug":"us-allied-forces-occupy-syria-s-largest-oil-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका समर्थक सेना ने सीरिया के बड़े तेल क्षेत्र पर किया कब्जा ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अमेरिका समर्थक सेना ने सीरिया के बड़े तेल क्षेत्र पर किया कब्जा
एजेंसी, बेरूत
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेर अल-जोर प्रांत
- फोटो : FILE PHOTO
अमेरिका समर्थक बलों ने रविवार को कहा कि उन्होंने सीरिया के सबसे बड़े तेल क्षेत्र को आईएस के कब्जे से छुड़ा लिया है और उन पर कब्जा कर लिया है।
कुर्दिस नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक सेनाओं (एसडीएफ) ने कहा कि अल-ओमर तेल क्षेत्र पर उनका पूरी तरह से नियंत्रण हो गया है। तेल समृद्ध डेर अल-जोर प्रांत में स्थित तेल क्षेत्रों पर कब्जे को लेकर अमेरिका समर्थित सेनाओं और रूस समर्थित सीरियाई सेनाओं में लगातार प्रतिस्पर्धा हो रही है।
एसडीएफ ने पहले ही डेर अल-जोर के मुख्य प्राकृतिक गैस क्षेत्र और छोटे तेल क्षेत्रों को आईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेनाएं इस क्षेत्र से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर हैं।
विज्ञापन
वहीं सीरियाई मानवाधिकार निगरानी का कहना है कि आईएस आतंकियों की तरफ से भयानक गोलीबारी के बाद सरकार समर्थित सेनाएं अल-ओमर क्षेत्र से पहले ही पीछे हट चुकी हैं। जबकि इस महीने की शुरुआत में सरकार समर्थित सेना ने फरात नदी के पार स्थित मायादीन कस्बे को अपने कब्जे में ले लिया था।