फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Uri attack is the result of atrocities by India in Kashmir: Nawaz

कश्मीर में भारत के उत्पीड़न का नतीजा है उड़ी हमला: नवाज

Sat, 24 Sep 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Uri attack is the result of atrocities by India in Kashmir: Nawaz
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का दावा है कि उड़ी में हुआ आतंकी हमला कश्मीर में हालात को लेकर लोगों की ‘प्रतिक्रिया’का नतीजा है। साथ ही शरीफ ने ‘सबूतों के बिना’ पाकिस्तान पर दोषारोपण करने को लेकर भारत की निंदा की है।

विज्ञापन


शरीफ ने शुक्रवार को लंदन में कहा, ‘उड़ी हमला कश्मीर में ज्यादतियों की प्रतिक्रिया हो सकता है, क्योंकि पिछले दो महीनों में मारे गए लोगों और अपनी आंखें गंवाने वाले लोगों के प्रियजन एवं निकट संबंधी आहत एवं गुस्से में हैं।’
विज्ञापन


शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भाग लेने के बाद न्यूयार्क से आते समय लंदन में रुके थे। शरीफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी जांच के पाकिस्तान को जल्दबाजी में दोषी ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को ‘बिना किसी सबूत’ के जिम्मेदार ठहराकर ‘गैरजिम्मेदाराना तरीके’से व्यवहार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सेना की तैयारियों पर की चर्चा

Uri attack is the result of atrocities by India in Kashmir: Nawaz
मोदी

उड़ी हमले से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थल सेना और वायु सेना के प्रमुखों  के साथ बैठक की है। वहीं नौसेना प्रमुख की ओर से नौसेना उप प्रमुख बैठक में मौजूद रहे। उड़ी हमले के बाद इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

दो दिन पहले ही पीएम मोदी साउथ ब्लॉक स्थित वॉर रूम भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने करीब दो घंटे समय बिताया था। पीएम मोदी के साथ 20 सितंबर की रात वॉर रूम में तकरीबन दो घंटे तक उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुख, थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, वायु सेना प्रमुख अरूप राहा और नौसेना चीफ एडमिरल सुनील लंबा वॉर रूम में थे।

गौरतलब है कि उड़ी में सेना कैंप पर हुए आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद से देश के सभी वर्गों में खासा रोष है और पाकिस्तान पर कार्रवाई की मांग उठती रहती है।

भारत ने इस हमले का करारा जवाब देने की ठान ली है और एलओसी पर जवानों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान की छवि दुनिया के सामने लाने की कवायद जारी है, इसमें पाकिस्तान पिछड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed