{"_id":"5a75d9334f1c1b82268b7fac","slug":"united-nations-report-claims-north-korea-have-sold-ballistic-missiles-to-myanmar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया ने म्यांमार तक पहुंचाई मिसाइलें: संयुक्त राष्ट्र ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
उत्तर कोरिया ने म्यांमार तक पहुंचाई मिसाइलें: संयुक्त राष्ट्र
बीबीसी, हिन्दी
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने जानलेवा रासायनिक हथियार बनाने में सीरिया की मदद की। विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसने म्यांमार को बैलिस्टिक मिसाइलें उपलब्ध कराईं।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बात के सबूत मौजूद हैं कि उत्तर कोरिया ने सीरिया और म्यांमार की मदद की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि म्यांमार और सीरिया में सेना ने निर्यात में मदद की, इस बात के भी सबूत हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र में म्यांमार के राजदूत का कहना है कि उनके देश का उत्तर कोरिया के साथ कोई सैन्य सम्बन्ध नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने प्रतिबन्धित वस्तुओं का निर्यात करके पिछले साल तकरीबन 200 मिलियन डॉलर (तकरीबन 1300 करोड़ रुपये) कमाए। प्योंगयांग ने तमाम अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रतिबन्धों को दरकिनार करते हुए यह कमाई की।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार चीन, रूस और मलेशिया समेत कई देश उत्तर कोरिया के गैरकानूनी निर्यातों को रोकने में असफल रहे। बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की वजह से प्योंगयांग पर अमरीका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीयन यूनियन ने व्यापारिक प्रतिबन्ध लगाए हैं।
विशेषज्ञों ने यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपी और कहा कि उत्तर कोरिया ने जनवरी से लेकर सितंबर के दौरान (2017) लगभग सभी प्रतिबंधित सामानों का निर्यात किया। रिपोर्ट के मुताबिक इस बारे में कई मल्टीनेशनल तेल कंपनियों की जांच हो रही हैं। इन कंपनियों पर उत्तर कोरिया को पेट्रोलियम उत्पाद देने के आरोप हैं। हालांकि कंपनियों के नाम जाहिर नहीं किए गए हैं।
पिछले साल अप्रैल में सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब शहर में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में 11 बच्चों समेत कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग जख्मी हुए थे।